रेस्त्रां में डिश सेलेक्ट करने से लेकर गिफ्ट चुनने तक, AI का छोटे फैसलों में भी बढ़ गया इस्तेमाल

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 03 Aug 2025 6:36 PM

विज्ञापन

AI Impact Decision

AI Impact Decision: भारत में अब रेस्तरां में ऑर्डर, उपहार चयन, फैशन विकल्प तक में लोग AI टूल्स जैसे Google व ChatGPT की मदद ले रहे हैं. यह ट्रेंड तेज, स्मार्ट निर्णय में सहायक बन रहा है.

विज्ञापन

AI Impact Decision: इंडिया ओवरथिंकिंग रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय अब रोजमर्रा के साधारण निर्णयों में भी Google और ChatGPT जैसे AI टूल्स की मदद ले रहे हैं. यह ट्रेंड मानसिक स्पष्टता और तेजी से निर्णय लेने में योगदान दे रहा है.

एक हालिया सर्वेक्षण ‘इंडिया ओवरथिंकिंग रिपोर्ट’ के अनुसार, भारतीय अब केवल बड़े निर्णय ही नहीं बल्कि रेस्तरां में व्यंजन चुनने या किसी को उपहार देने जैसे छोटे-छोटे फैसलों में भी  एआई  टूल्स का सहारा ले रहे हैं.

AI की डेली लाइफ में एंट्री

आज के समय में लोग Google और ChatGPT जैसे टूल्स की मदद से यह तय करते हैं कि क्या पहनें या अपने सोशल मीडिया पोस्ट के लिए कौन-सा कैप्शन उपयुक्त रहेगा. ये टूल्स अब केवल जटिल समस्याओं तक सीमित नहीं रहे, बल्कि रोजमर्रा के छोटे निर्णयों में भी उपयोग में लाये जा रहे हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, तीन में से एक व्यक्ति अब ऐसे छोटे फैसलों में नियमित रूप से AI और डिजिटल टूल्स का सहारा लेता है.

फैसले लेने में AI की भूमिका

विशेष रूप से Gen Z और मिलेनियल्स की पीढ़ी AI को एक सहायक मित्र की तरह देख रही है. फैशन चयन, व्हाट्सऐप मैसेजिंग, या इंस्टाग्राम स्टोरी जैसी डेली एक्टिविटीज में टेक्नोलॉजी उनका मार्गदर्शन कर रही है. यह ट्रेंड इस बात को दर्शाता है कि AI अब एक लाइफस्टाइल टूल बनता जा रहा है.

मेंटल क्लैरिटी भी ठीक-ठाक

AI टूल्स फैसले लेने के प्रॉसेस को आसान बना रहे हैं. ये विकल्पों को स्पष्ट करते हैं, जिससे समय की बचत होती है और निर्णय में देरी नहीं होती. साथ ही आत्म-संदेह या दुविधा जैसी मानसिक बाधाओं से भी छुटकारा मिलता है. युवाओं के लिए ये टूल्स डिजिटल गाइड की तरह काम करते हैं, जो न केवल तनाव कम करने में मदद करते हैं बल्कि जीवन की गुणवत्ता भी बेहतर बनाते हैं.

AI Use Caution: मशीन बन रही टीनएजर्स की बातों की हमराज, यहां खतरा बड़ा है

GenAI से बदल रही साइबर सुरक्षा की दुनिया, भारत में शुरू हो रही नयी क्रांति

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola