Online Gaming Bill 2025: क्या हैं ऑनलाइन गेमिंग के नये नियम, 1 अक्टूबर से मनी गेम्स पर बैन

Published by :Rajeev Kumar
Published at :19 Sep 2025 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
Online Gaming Bill 2025

Online Gaming Bill 2025: ऑनलाइन गेमिंग के नये नियम क्या हैं?

भारत सरकार ने Online Gaming Bill 2025 को मंजूरी दी है, जो 1 अक्टूबर से लागू होगा. जानिए नए नियम, सजा और डिजिटल सुरक्षा के प्रावधान

विज्ञापन

भारत में ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया अब बड़े बदलाव की ओर बढ़ रही है. केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग को लेकर नया कानून Online Gaming Bill 2025 लागू करने का ऐलान किया है, जो 1 अक्टूबर से प्रभावी होगा. केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे डिजिटल सुरक्षा की दिशा में क्रांतिकारी कदम बताया है.

क्या है Online Gaming Bill 2025 ?

सरकार ने यह विधेयक उन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर लगाम लगाने के लिए तैयार किया है जो आसान कमाई का लालच देकर युवाओं को लत, कर्ज और मानसिक तनाव की ओर धकेलते हैं. WHO पहले ही गेमिंग डिसऑर्डर को बीमारी मान चुका है और रिपोर्टों के अनुसार लाखों युवा इसकी चपेट में आ चुके हैं.

यह भी पढ़ें: Online Gaming: सरकार को नया कानून लाने की जरूरत क्यों पड़ी? पीएम मोदी ने बताया

किन प्लेटफॉर्म्स पर लागू होगा यह कानून ?

  • भारत और विदेशों से संचालित सभी ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म्स पर लागू होगा
  • ई-स्पोर्ट्स को वैध खेल का दर्जा मिलेगा, जिससे प्रशिक्षण अकादमियां, शोध केंद्र और टूर्नामेंट्स को बढ़ावा मिलेगा
  • ऑनलाइन मनी गेम्स पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा—इनका प्रचार, प्रसार और वित्तीय लेनदेन अवैध होगा.

राष्ट्रीय नियामक प्राधिकरण की भूमिका क्या है ?

  • एक केंद्रीय नियामक संस्था गेम्स की श्रेणी तय करेगी
  • सभी गेमिंग कंपनियों का पंजीकरण अनिवार्य होगा
  • शिकायतों की सुनवाई और समाधान इसी प्राधिकरण के तहत होगा.

यह भी पढ़ें: Dream11, WinZO, My11Circle जैसे ऐप्स होंगे बैन? ऑनलाइन गेमिंग पर रोक लगाने की सरकार ने कर ली तैयारी

सजा और जुर्माने का प्रावधान क्या है ?

  • मनी गेम्स चलाने पर 3 साल की जेल और ₹1 करोड़ तक जुर्माना
  • अवैध विज्ञापन पर 2 साल की सजा और ₹50 लाख जुर्माना
  • बार-बार अपराध पर 5 साल की सजा और ₹2 करोड़ तक जुर्माना
  • दोषी अधिकारियों पर सीधी कार्रवाई होगी
  • सरकार को तलाशी, गिरफ्तारी और डिजिटल संपत्ति जब्त करने का अधिकार मिलेगा.

परिवारों की सुरक्षा और डिजिटल भविष्य

सरकार का कहना है कि यह कानून न केवल युवाओं को गेमिंग लत से बचाएगा, बल्कि भारत को एक सुरक्षित डिजिटल भविष्य की ओर ले जाएगा. उद्योग जगत के साथ अंतिम बैठक के बाद यह नियम लागू होंगे.

यह भी पढ़ें: Top Online Games in World: 10 ऐसे गेम्स जिनके दुनियाभर में करोड़ों हैं दीवाने

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola