OnePlus 15R खरीदने से पहले जान लें नई कीमतें, लॉन्च के बाद दूसरी बार महंगा हुआ फोन

Published by : Shivani Shah Updated At : 19 May 2026 12:56 PM

विज्ञापन

वनप्लस 15आर

OnePlus ने एक बार फिर अपने नए बजट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15R की कीमत बढ़ा दी है. लॉन्च के सिर्फ दो महीनों के भीतर फोन दूसरी बार महंगा हुआ है, जिसके बाद इसकी कीमत करीब 7000 रुपये तक बढ़ चुकी है.

विज्ञापन

अगर आप OnePlus 15 सीरीज के नये बजट फ्लैगशिप मॉडल OnePlus 15R को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो फिर यह खबर आपकी जेब पर असर डाल सकती है. क्योंकि, अब यह मॉडल बजट फ्लैगशिप फोन नहीं रहा. कंपनी ने एक बार फिर इसकी कीमत में बढ़ोतरी कर दी है. मॉडल के लॉन्च के सिर्फ दो महीनों के भीतर फोन दूसरी बार महंगा हो गया है, जिसके बाद अब इसकी कीमत पहले के मुकाबले करीब 7000 रुपये तक बढ़ चुकी है.

OnePlus 15R की नई कीमतें

नई कीमतों के अनुसार, वनपल्स का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट अब 54,999 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 50,499 रुपये थी.

मॉडल का दूसरा 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट अब 59,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि पहले इसकी कीमत 54,499 रुपये थी.

मॉडल के लॉन्च प्राइस की बात करें, तो मॉडल का बेस वेरिएंट 47,999 रुपये और टॉप वेरिएंट 52,999 रुपये में आया था. ऐसे में अब दोनों वेरिएंट लॉन्च प्राइस से पूरे 7000 रुपये तक महंगे हो गए हैं. वहीं, नई कीमतें अमेजन पर लाइव हो गई हैं.

क्यों बढ़ रहे हैं स्मार्टफोन्स के दाम?

कंपनी ने कीमत बढ़ाने की आधिकारिक वजह नहीं बताई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक RAM और स्टोरेज कंपोनेंट्स के बढ़ते कॉस्ट इसकी बड़ी वजह हो सकती है. फिलहाल कई स्मार्टफोन कंपनियां मेमोरी चिप्स और दूसरे हार्डवेयर कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमतों का असर झेल रही हैं, जिसकी वजह से लगातार स्मार्टफोन्स महंगे हो रहे हैं.

क्या अब भी खरीदने लायक है OnePlus 15R?

नई कीमतों के बाद OnePlus 15R अब कंपनी के ही पिछले साल लॉन्च हुए कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप OnePlus 13s से भी महंगा हो गया है. OnePlus 13s का बेस वेरिएंट फिलहाल करीब 52,999 रुपये में उपलब्ध है.

OnePlus 15R के फीचर्स की बात करें, तो इसमें 7,400mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसकी वजह से फोन थोड़ा भारी भी हो जाता है. इसमें लेटेस्ट OxygenOS 16 मिलता है और कंपनी लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट देने का दावा करती है.

फोन में गेमिंग के लिए चुनिंदा टाइटल्स पर 165fps सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे स्मूद गेमिंग एक्सपीरियंस मिलता है. हालांकि, OnePlus 13s में ज्यादा पावर-एफिशिएंट डिस्प्ले, बेहतर बैटरी ऑप्टिमाइजेशन और 50MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है. ऐसे में कई यूजर्स के लिए OnePlus 13s ज्यादा बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है.

अगर आप खासतौर पर नया मॉडल और बड़ी बैटरी चाहते हैं, तो OnePlus 15R पर विचार कर सकते हैं. लेकिन कीमत बढ़ने के बाद इसका मुकाबला अब ज्यादा मजबूत स्मार्टफोन्स से होने लगा है.

यह भी पढ़ें: Realme 16 Series खरीदना अब पड़ेगा महंगा, कंपनी ने ₹7000 तक बढ़ाए दाम

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola