Nothing का बजट स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च, मिलेगा Glyph Light इंटरफेस और ट्रिपल कैमरा सेटअप
Published by : Shivani Shah Updated At : 27 Nov 2025 7:59 AM
नथिंग फोन 3ए लाइट
Nothing Phone 3a Lite Launching Today: नथिंग का नया बजट मॉडल फोन 3ए लाइट आज भारत में लॉन्च होने वाला है. इसमें MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर के साथ नया Glyph Light इंटरफेस मिलने वाला है.
Nothing Phone 3a Lite Launching Today: ब्रिटिश टेक कंपनी Nothing आज भारत में अपना नया मॉडल Nothing Phone 3a Lite लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. Phone 3a Lite को कंपनी बजट सेगमेंट में लॉन्च करने वाली है. कंपनी के ऑफिशियल साइट के अलावा यह मॉडल ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर लॉन्च होने वाला है. फ्लिपकार्ट पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट पेज भी लाइव कर दिया गया है. Nothing Phone 3a Lite में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 प्रो चिप और ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. कंपनी अपने इस मॉडल को बजट रेंज में लॉन्च करने वाली है.
Nothing Phone 3a Lite में क्या मिलेगा खास?
डिस्प्ले: Flipkart पर लाइव पेज के अनुसार, Phone 3a Lite में 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, HDR 10+ और 2160 PWM Diming सपोर्ट के साथ 6.77 इंच का Full HD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इस नये मॉडल में कंपनी के सिग्नेचर ग्लिफ इंटरफेस (Signature Glyph Interface) की जगह एक नया ग्लिफ लाइट (Glphy Light) सिस्टम मिलने वाला है.
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए, Phone 3a Lite के बैक पैनल में ट्रिपल-रियर कैमरा सिस्टम है, जिसमें 50MP का प्राइमरी शूटर, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक और थर्ड मैक्रो सेंसर शामिल है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलेगा.
प्रोसेसर: Nothing Phone 3a Lite में MediaTek Dimensity 7300 Pro चिसपेट मिलेगा, जो 16GB तक रैम और 256GB तक के ऑनबोर्ड स्टोरेज को सपोर्ट करेगा. हैंडसेट माइक्रो SD कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज को सपोर्ट करेगा. यह मॉडल Android 16 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर रन करेगा.
बैटरी: मॉडल में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगा. वहीं, इसके अलावा इसमें धूल और पानी के हल्के-फुल्के छींटों से प्रोटेक्शन के लिए IP54 रेटिंग भी दी गई है और फ्रंट और बैक दोनों पैनल पर पांडा ग्लास का इस्तेमाल किया गया है.
यह भी पढ़ें: DSLR को टक्कर देगा Vivo X300 Series, मिलेगा 200MP ZEISS कैमरा और Telephoto Extender किट
यह भी पढ़ें: दमदार बैटरी और शानदार कैमरा के साथ इस हफ्ते आ रहे हैं कई धाकड़ फोन्स, Realme-Oppo के साथ Lava भी लिस्ट में शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










