Netflix के इस फैसले ने यूजर्स को दिया झटका, 15 जुलाई से नहीं मिलेंगे ये बेनेफिट्स

Edited by Shivani Shah
Updated:
विज्ञापन

Netflix

अगर आप Netflix देखने के साथ-साथ प्लेटफॉर्म पर गेम भी खेलते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. 15 जुलाई से आप Netflix पर कुछ गेम्स को नहीं देख पाएंगे. क्योंकि, Netflix अपने प्लेटफॉर्म से कई सारे गेम्स को हटा रहा है.

विज्ञापन

अगर आप भी Netflix का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. जुलाई से Netflix अपने प्लेटफॉर्म में कुछ बदलाव करने वाला है. दरअसल, अगर आप Netflix पर मूवीज, वेब सीरीज के अलावा गेम भी खेलना पसंद करते हैं, तो अब आपको इन्हें अलविदा कहना पड़ेगा. क्योंकि, 15 जुलाई से Netflix अपने प्लेटफॉर्म से 20 मोबाइल गेम्स को हटा रही है. ऐसे में अब आप Netflix पर गेम नहीं खेल पाएंगे. हटाए जा रहे गेम्स पर Leaving Soon नजर आ रहा है.

फ्री में देखें Netflix और करें Chill! Vi लाया नया Max Family Plan, भर-भर कर दे रहा डेटा

वहीं, Netflix की गेम्स लाइब्रेरी में अब कुछ ही गेम बच जाएंगे. फिलहाल Android,iOS और iPadOS यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म पर 120 से भी ज्यादा एड फ्री मोबाइल गेम्स मौजूद हैं. Netflix अपने प्लेटफॉर्म से 2 जुलाई को Hades को हटा रही है तो वहीं अन्य गेम्स को 15 जुलाई तक हटा दिया जाएगा.

इन गेम्स को हटा रही Netflix

  • Hades
  • Deaths Door
  • Raji: An Ancient Epic
  • The Case of the Golden Idol
  • Ludo King
  • Carmen Sandiego
  • Braid, Anniversary Edition
  • Monument Valley 2, Monument Valley, Monument Valley 3
  • Lego Legacy: Heroes Unboxed
  • SpongeBob: Bubble Pop F.U.N.
  • Rainbow Six: Smol
  • Ghost Detective
  • The Rise of the Golden Idol
  • TED Tumblewords
  • Dumb Ways to Survive
  • CoComelon: Play with JJ
  • Diner Out: Merge Cafe
  • Vineyard Valley
  • Katana Zero
  • Battleship

Rath Yatra 2025 LIVE Streaming: आप भी घर बैठे करें प्रभु जगन्नाथ का दर्शन, यहां देखें रथ यात्रा का लाइव टेलिकास्ट

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola