दिवाली पर Mukesh Ambani की कंपनी ने खोला खजाना, 349 रुपये में यूजर्स को दे रही अनलिमिटेड फायदा
Published by : Shivani Shah Updated At : 17 Oct 2025 8:59 AM
जियो दिवाली ऑफर
Jio Rs 349 recharge Plan: दिवाली पर Jio सिर्फ 349 रुपये के प्लान में यूजर्स को कई सारे फायदे दे रही है. इस प्लान में न सिर्फ अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा बल्कि जियो गोल्ड पर 2% तक का बेनिफिट और एंटरटेनमेंट का भी भरपूर मजा मिलेगा.
Jio Rs 349 recharge Plan: अगर आप Jio यूजर हैं, तो फिर खुश हो जाइए. क्योंकि, देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए फुल पैसा वसूल दिवाली ऑफर लेकर आई है. जिसमें यूजर्स को न सिर्फ 60 दिनों तक के लिए फ्री इंटरनेट पाने का मौका मिल रहा है, बल्कि Jio Finance यूजर्स को Jio Gold पर 2% एक्स्ट्रा का फायदा भी मिलेगा. सबसे खास बात तो यह है कि यह सब कुछ Jio सिर्फ 349 रुपये में दे रही है. जी हां, सिर्फ 349 रुपये में आपको कई सारे बेनिफिट्स मिलेंगे, तो हुआ न ये पूरा पैसा वसूल प्लान. आइए जानते हैं जियो के दिवाली ऑफर में क्या-क्या बेनिफिट्स मिल रहे हैं.
Jio का 349 रुपये वाला प्लान क्या है?
Jio का 349 रुपये वाला प्लान मंथली रिचार्ज प्लान है. इसमें यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. जिसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 फ्री SMS और डेली 2GB डेटा (5G यूजर्स के लिए अनलिमिटेड डेटा) का फायदा मिलेगा. इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को JioTV का फ्री एक्सेस और 50GB का फ्री क्लाउड स्टोरेज भी मिल रहा है.

Jio के 349 रुपये प्लान में कंपनी क्या दे रही है दिवाली ऑफर?
Jio के 349 रुपये प्लान में कंपनी यूजर्स को कई सारे दिवाली ऑफर्स दे रही है. जैसे कि:
- अगर आप Jio Finance ऐप पर जियो गोल्ड में इन्वेस्ट करते हैं, तो आपको Jio Gold पर 2% तक का एक्स्ट्रा बेनिफिट मिलेगा. क्लेम करने के लिए आपको +91-8010000524 पर एक मिस्ड कॉल करना होगा. इस ऑफर से जुड़ी जानकारी आपको जियो फाइनेंस एप पर मिल जाएगी.
- कंपनी के दिवाली ऑफर में JioHome का फ्री ट्रायल भी शामिल है. कंपनी अपने 349 रुपये के प्लान में JioHome पर 2 महीने का फ्री ट्रायल दे रही है. हालांकि, ये ऑफर न्यू यूजर्स के लिए ही है. ऐसे में अगर आप JioHome का नया कनेक्शन लेते हैं, तो आपको 2 महीने फ्री इंटरनेट मिलेगा.
- इंटरनेट के साथ जियो ने अपने दिवाली ऑफर में यूजर्स के एंटरटेनमेंट का भी खास ध्यान रखा है. कंपनी यूजर्स को इस प्लान में 3 महीने तक के लिए JioHotstar का मोबाइल और टीवी सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री दे रही है. जिससे यूजर्स 3 महीने तक प्रीमियम कंटेंट देख सकते हैं, वो भी फ्री.

Jio के रिचार्ज प्लान से जुड़े FAQs
Jio के 349 रुपये वाले को कैसे एक्टिव किया जा सकता है?
इस प्लान को यूजर्स MyJio ऐप या फिर किसी भी UPI प्लेटफॉर्म्स से रिचार्ज कर सकते हैं.
क्या इस प्लान में डेटा लिमिटेड है या Unlimited?
जियो के इस प्लान में 5G यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा मिलेगा. हालांकि, 4G यूजर्स को सिर्फ 2GB डेटा ही डेली मिलेगा.
क्या JioHome का फ्री ट्रायल सभी यूजर्स के लिए है?
नहीं, अगर आप पहले से JioHome यूजर हैं, तो आपको फ्री ट्रायल नहीं मिलेगा. फ्री ट्रायल ऑफर सिर्फ नया कनेक्शन लेने वालों के लिए है.
JioHome के फ्री ट्रायल के लिए क्या करना होगा?
JioHome के फ्री ट्रायल का फायदा उठाने के लिए आपको सबसे पहले JioHome का कनेक्शन लेना होगा. कनेक्शन लेने से पहले से अपने नजदीकी हेल्प सेंटर से इससे जुड़ी जानकारी ले लें.
Jio का नया फंडा: दुकान से रिचार्ज करो और ₹50 बचाओ! जानिए पूरा प्लान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










