चार्ज हो रहा था फोन और गेम खेल रहे थे बच्चे, शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, 4 बच्चों की मौत; कहीं आप भी तो नहीं करते यह गलती

Updated:
विज्ञापन
चार्ज हो रहा था फोन और गेम खेल रहे थे बच्चे, शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, 4 बच्चों की मौत; कहीं आप भी तो नहीं करते यह गलती

Mobile Phone Charger Catch Fire: उत्तर प्रदेश के मेरठ में मोबाइल फोन चार्जर में शॉर्ट सर्किट से बड़ी दुर्घटना हो गई. जानिए क्या गलती करते हैं लोग, जो बन जाती है दुर्घटना की वजह-

विज्ञापन

Mobile Phone Charger Catch Fire: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से चार बच्चों की मौत हो गई. दरअसल, मेरठ के पल्लवपुरम इलाके में एक घर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिसमें झुलसकर चार बच्चों की मौत हो गई और उनके माता-पिता की हालत गंभीर बतायी जा रही है. खबरों की मानें, तो मकान में शॉर्ट सर्किट की वजह मोबाइल फोन को चार्ज करने के दौरान उसे यूज करना बताया जा रहा है.

कैसे – क्या हुआ ?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुजफ्फरनगर निवासी जानी मजदूरी का काम करते हैं. वह अपने परिवार के साथ मोदीपुरम की जनता कॉलोनी में किराये के मकान में रहते हैं. घटना तब की है, जब जानी पत्नी बबीता के साथ होली की तैयारी कर रहे थे. वे दोनों दूसरे कमरे में पकवान बना रहे थे, जबकि उनके चार बच्चे निहारिका, सारिका, कल्लू और गोलू दूसरे कमरे में बिस्तर पर बैठकर मोबाइल फोन पर गेम खेल रहे थे. मोबाइल फोन उस समय चार्जिंग पर लगा हुआ था. तब अचानक मोबाइल में धमाका हुआ.

देखते ही देखते, फोम के गद्दे ने जल्द ही आग पकड़ लिया जिससे सभी बच्चे आग की चपेट में आ गए. आग थोड़ी ही देर में कमरे में फैल गई. बच्चों की चीख-पुकार सुन जानी और बबीता ने वहां पहुंचकर बच्चों को बचाने का प्रयास किया. इसमें वे भी बुरी तरह से झुलस गए. तब तक पड़ोसी भी वहां पहुंच गए थे और उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड काे इसकी सूचना दी, जिनके मौके पर पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया.

WhatsApp Tips: इन बातों का नहीं रखेंगे ख्याल, तो हैक हो जाएगा व्हॉट्सऐप अकाउंट

स्मार्टफोन और चार्जर को लेकर लापरवाही पड़ेगी भारी

फोन में आग पकड़ लेने की कई घटनाएं सामने आती हैं. इसमें ज्यादातर समय यूजर्स की लापरवाही ही वजह ही होती है. इसमें फोन को चार्ज पर लगाकर उसका इस्तेमाल करना, लोकल या गलत चार्जर का इस्तेमाल करना तो वजह है ही, इसके अलावा यूजर को स्मार्टफोन के टेम्प्रेचर और उसकी बैटरी पर भी ध्यान देना जरूरी है.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola