WhatsApp Tips: इन बातों का नहीं रखेंगे ख्याल, तो हैक हो जाएगा व्हॉट्सऐप अकाउंट

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 11 Jan 2024 8:05 AM

विज्ञापन

व्हॉट्सऐप के सेफ्टी फीचर्स ऑन करके रखते हैं, तो आप कई तरह के स्कैम्स से सेफ रह सकते हैं और अपने अकाउंट को हैक होने से बचा सकते हैं. हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे स्टेप्स, जिनपर काम करके आप अपने अकाउंट को सेफ रख सकते हैं. व्हॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा, यूजर्स को इन स्टेप्स को फॉलो करने के लिए कहती है.

विज्ञापन

WhatsApp Safety Tips : तेजी से डिजिटल होती दुनिया में ऑनलाइन स्कैम्स भी लगातार बढ़ रहे हैं. व्हॉट्सऐप की बढ़ती पॉपुलैरिटी की वजह से शातिर ठगों की नजर भी यूजर्स पर रहती है. इंस्टैंट मैसेंजर ऐप यूजर्स को स्कैम्स से बचाने के लिए मेटा कंपनी अपने ऐप में कई तरह के सेफ्टी फीचर्स देती है.

व्हॉट्सऐप यूजर्स रखें इन बातों का ध्यान

अगर आप व्हॉट्सऐप के सेफ्टी फीचर्स ऑन करके रखते हैं, तो आप कई तरह के स्कैम्स से सेफ रह सकते हैं और अपने अकाउंट को हैक होने से बचा सकते हैं. हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे स्टेप्स, जिनपर काम करके आप अपने अकाउंट को सेफ रख सकते हैं. व्हॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा, यूजर्स को इन स्टेप्स को फॉलो करने के लिए कहती है.

Also Read: WhatsApp Upcoming Features: 2024 में खत्म होगी नंबर की जरूरत, इस साल व्हाट्सऐप ला रहा ऐसे धांसू फीचर्स

6 डिजिट वेरिफिकेशन कोड शेयर न करें

नये डिवाइस पर व्हॉट्सऐप अकाउंट रजिस्टर करने के लिए यूजर को कंपनी की ओर से 6 डिजिट का वेरिफिकेशन कोड कॉल और एसएमएस पर मिलता है. अगर यह कोड किसी को पता चल जाए, तो यूजर का व्हॉट्सऐप अकाउंट पूरी तरह से ऐक्सेस हो सकता है. इसके साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है कि कोई यूजर अपना अकाउंट दूसरे डिवाइसेस पर खोल कर न रखे.

व्हॉट्सऐप अकाउंट हैक हो जाए, तो क्या करें?

अगर किसी यूजर का व्हॉट्सऐप अकाउंट हैक हो जाता है, यानी इसे कोई कहीं और से चला रहा है तो यूजर को तुरंत अपना अकाउंट डी-रजिस्टर करना चाहिए. जैसे ही यूजर यह काम करेंगे, मेटा यूजर के अकाउंट को सभी डिवाइसेस से लॉग-आउट कर देगी और हैकर्स आपके पुराने चैट्स और अकाउंट से जुड़ी दूसरी चीजों तक पहुंच नहीं पाएंगे.

Also Read: WhatsApp Chat Backup : फ्री में नहीं ले पाएंगे व्हाट्सऐप चैट का बैकअप, देने पड़ेंगे पैसे

व्हॉट्सऐप का ओरिजिनल ऐप ही इस्तेमाल करें

व्हॉट्सऐप का ऑफिशियल ऐप ही इस्तेमाल करें. ऐप स्टोर या प्ले स्टोर में व्हॉट्सऐप से मिलते-जुलते, GBWhatsApp सहित कई ऐप्स मिल जाएंगे. ये थर्ड पार्टी ऐप्स होते हैं, जिनका इस्तेमाल करना खतरे से खली नहीं होता. थर्ड पार्टी ऐप्स आपके पर्सनल डेटा को एक्सपोज कर सकते हैं, जिससे यूजर का अकाउंट हैक होने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में हमेशा ट्रस्टेड और मेटा के ऑफिशियल ऐप का ही इस्तेमाल करना चाहिए.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola