Generative Erase : माइक्रोसॉफ्ट के फोटो ऐप को मिला नया AI टूल, फोटो का कोई हिस्सा हटाना होगा आसान
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 25 Feb 2024 4:32 PM
Generative Erase : माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज में एक नया जेनरेटिव एआई टूल जोड़ा है, जिसकी मदद से यूजर्स फोटोज ऐप में किसी तस्वीर के किसी हिस्से को आसानी से हटा सकेंगे.
Microsoft’s Photos App introduces Generative Erase : माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने हाल ही में अपने (Photos App) के लिए एक नये अपडेट जेनरेटिव इरेज (Generative Erase) की घोषणा की है. इसके माध्यम से यूजर्स के लिए विंडोज फोटो ऐप में किसी तस्वीर के किसी हिस्से को आसानी से हटाना आसान होगा. Elon Musk को पसंद नहीं आया Google का AI टूल Gemini, कर दिया ऐसा कमेंट
Generative Erase : तस्वीर के किसी हिस्से को हटाना आसान
दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट अपने विंडोज यूजर्स के लिए नये-नये आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) फीचर्स रोलआउट कर रही है. कंपनी ने हाल ही में विंडोज में एक नया जेनरेटिव एआई टूल जोड़ा है, जिसकी मदद से यूजर्स विंडोज फोटोज ऐप में किसी तस्वीर के किसी हिस्से को आसानी से हटा सकेंगे. कंपनी ने हाल ही में अपने ब्लॉग पोस्ट में यह जानकारी दी है. यह गूगल और सैमसंग के स्मार्टफोन में मिलने वाले AI इमेज इरेजर टूल के जैसा काम करता है. AI की दुनिया में चैटबॉट ‘हनुमान’ की होगी एंट्री, मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, Jio ब्रेन पर भी हो रहा काम
Generative Erase : विंडोज फोटो ऐप के नये फीचर का कैसे कर सकेंगे उपयोग?
माइक्रोसॉफ्ट के नये विंडोज फोटो ऐप में इस नये एआई फीचर का उपयोग आसानी से किया जा सकेगा. किसी फोटो को ऐप में ओपन करने पर यूजर को फिल्टर और एडजस्टमेंट जैसे विकल्प के साथ इरेज का नया ऑप्शन दिखाई देगा. इसे सेलेक्ट कर आप फोटो का कोई हिस्सा हटा सकते हैं. हालांकि, कंपनी की ओर से यी नहीं बताया गया है कि AI तस्वीरें मेटाडेटा या वॉटरमार्क के साथ आयेंगी या नहीं. OpenAI ने पेश किया ChatGPT जैसा नया AI मॉडल Sora, टेक्स्ट से बना देगा वीडियो
घंटों का काम होगा मिनटों में… Google AI टूल फ्री में ऐसे करें इस्तेमाल!
1. Generative Erase क्या है?
Generative Erase एक एआई-आधारित टूल है जिसे माइक्रोसॉफ्ट ने अपने विंडोज फोटो ऐप में पेश किया है, जिससे यूजर्स फोटो के किसी भी हिस्से को आसानी से हटा सकते हैं.
2. Generative Erase का उपयोग कैसे करें?
यूजर्स को फोटो ऐप में तस्वीर खोलनी होगी और फ़िल्टर और एडजस्टमेंट के साथ इरेज का विकल्प दिखाई देगा. इसे चुनकर वे फोटो का अनचाहा हिस्सा हटा सकते हैं.
3. यह फीचर किन डिवाइसेस पर उपलब्ध है?
यह फीचर विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम वाले डिवाइसेस पर उपलब्ध है और माइक्रोसॉफ्ट के नवीनतम फोटो ऐप अपडेट के साथ आया है.
4. Generative Erase अन्य AI टूल्स से कैसे अलग है?
यह टूल गूगल और सैमसंग के स्मार्टफोन में मिलने वाले AI इमेज इरेजर टूल्स की तरह काम करता है, लेकिन इसे विशेष रूप से विंडोज यूजर्स के लिए विकसित किया गया है.
5. क्या यह AI तस्वीरें मेटाडेटा या वॉटरमार्क के साथ सेव करता है?
फिलहाल, माइक्रोसॉफ्ट ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि AI द्वारा संशोधित तस्वीरें मेटाडेटा या वॉटरमार्क के साथ आएंगी या नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










