माइक्रोसॉफ्ट के स्टार्ट मेन्यू में बड़ा बदलाव, अब AI देगा ज्यादा स्मार्ट एक्सपीरिएंस

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 11 May 2025 2:00 PM

विज्ञापन

Microsoft Windows 11 New AI-Powered Start Menu

Windows 11 New Start Menu: विंडोज 11 में आया नया एआई-पावर्ड स्टार्ट मेन्यू, जो आपके यूज पैटर्न के हिसाब से सुझाव देगा. जानें माइक्रोसॉफ्ट के इस स्मार्ट बदलाव की पूरी जानकारी हिंदी में.

विज्ञापन

Windows 11 New Start Menu: माइक्रोसॉफ्ट ने अपने लोकप्रिय विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के स्टार्ट मेन्यू में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी का कहना है कि यह बदलाव सिर्फ डिजाइन में नहीं, बल्कि फंक्शनलिटी के स्तर पर भी काफी अहम है. अब यह मेन्यू पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट, तेज और यूजर-फ्रेंडली होगा.

AI के साथ होगा आपका वर्चुअल असिस्टेंट

माइक्रोसॉफ्ट का नया स्टार्ट मेन्यू अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस होगा. यह AI आपके इस्तेमाल के तरीकों को समझकर आपको जरूरी ऐप्स, सेटिंग्स और डॉक्युमेंट्स सजेस्ट करेगा. इसे “AI-powered recommendations” फीचर कहा जा रहा है, जो आपके पिछले काम के आधार पर जरूरी चीजें सामने लाता है.

‘Recents’ में दिखेगा आपका पिछला काम

नए अपडेट के बाद स्टार्ट मेन्यू के अंदर एक नया सेक्शन जोड़ा गया है – Recents. यहां आपको वे फाइलें और ऐप्स दिखाई देंगे जिन्हें आपने हाल में एक्सेस किया है. इससे बार-बार सर्च करने की झंझट खत्म हो जाएगी.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बदल जाएगा यूजर एक्सपीरियंस

नया स्टार्ट मेन्यू अब सिर्फ एक लॉन्चर नहीं, बल्कि एक पर्सनल असिस्टेंट की तरह काम करेगा. यह अपडेट शुरुआत में विंडोज 11 यूजर्स को मिलेगा और आने वाले महीनों में यह व्यापक रूप से रोल आउट किया जाएगा.

प्राइवेसी को भी मिला महत्व

माइक्रोसॉफ्ट ने साफ किया है कि यूजर्स के डेटा को पूरी तरह से सिक्योर रखा जाएगा और AI फीचर्स पूरी तरह से डिवाइस-लेवल पर काम करेंगे, जिससे आपकी जानकारी क्लाउड पर शेयर नहीं होगी.

यह भी पढ़ें: क्या Microsoft इस साल रिलीज करेगा Windows 12? AI फीचर्स से पैक्ड हो सकता है नया OS

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola