क्या Microsoft इस साल रिलीज करेगा Windows 12? AI फीचर्स से पैक्ड हो सकता है नया OS
Windows 12
Microsoft अपने अगली पीढ़ी के Windows वर्जन में AI आधारित फीचर्स पर काम कर रहा है. माना जा रहा है कि कंपनी इस साल के अंत में Windows 12 का नया अपडेट पेश कर सकती है. हालांकि, फिलहाल माइक्रोसॉफ्ट ने नए OS को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.
Microsoft Windows 12: पिछले कुछ महीनों से इंटरनेट पर Windows 12 की रिलीज को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. कहीं इसे जल्द लॉन्च होने की बात कही जा रही है, तो कहीं इसकी देरी या महज अफवाह होने के दावे सामने आ रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि इन परस्पर विरोधी जानकारियों के बीच सच क्या है और झूठ क्या? आइए जानते हैं सोर्सेस और रिपोर्ट्स के आधार पर Windows 12 कब रिलीज हो सकता है.
कब होगा Windows 12 रिलीज
माइक्रोसॉफ्ट Windows 12 को लॉन्च करने की तैयारी में है, जो Windows 11 से एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है. गौरतलब है कि Windows 11 को अपनाने में कई चुनौतियां देखने को मिली थीं. अगर इसके रिलीज इतिहास पर नजर डालें, तो एक पैटर्न साफ नजर आता है.
माइक्रोसॉफ्ट आमतौर पर विंडोज के दो प्रकार के संस्करण जारी करता है- एक लंबे अंतराल (6 साल) के बाद और दूसरा छोटे अंतराल (3 साल) में, जब कोई संस्करण कम लोकप्रिय साबित होता है. अगर माइक्रोसॉफ्ट अपने पारंपरिक 6 साल के चक्र पर चलता है तो विंडोज 12 का आगमन 2027 में होगा.
यह भी पढ़े: YouTube CEO Salary: कितना कमाते हैं यूट्यूब के सीईओ नील मोहन? महीने की सैलरी जान उड़ जाएंगे होश
लेकिन चूंकि विंडोज 11 को व्यापक सफलता नहीं मिली, इसलिए विंडोज 8 की तरह इसे जल्दी रिप्लेस किया जाना संभावित लग रहा है. अनुमान है कि विंडोज 12 अक्टूबर 2025 तक लॉन्च हो सकता है. हालांकि CES 2025 में माइक्रोसॉफ्ट ने साफ किया कि निकट भविष्य में विंडोज का कोई नया OS पेश करने की योजना नहीं है. कंपनी अब Windows 11 को और बेहतर बनाने पर ध्यान दे रही है खासकर AI आधारित फीचर्स और Copilot+ PCs के जरिए.
AI फीचर्स पर जोर दे रहा है Microsoft
पिछले कई महीनों से माइक्रोसॉफ्ट अपने प्रोडक्ट्स में Copilot असिस्टेंट के जरिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के एकीकरण को तेजी से बढ़ा रहा है. ऐसे में एक बड़ा सवाल उठता है क्या माइक्रोसॉफ्ट एक पूरी तरह से AI-चालित ऑपरेटिंग सिस्टम विकसित करने की योजना बना रहा है?
हाल ही में देखा गया है विंडोज सर्च को AI मॉडल्स के साथ अपग्रेड किया गया है, जिससे यूजर अब केवल फोटो का विवरण देकर उन्हें खोज सकते हैं, भले ही वह शब्द फाइल नाम में मौजूद न हो. ‘Click to Do’ नामक यह फीचर यूजर्स को इमेज, ईमेल, डॉक्यूमेंट और वीडियो जैसे कंटेंट से सहजता से इंटरैक्ट करने की सुविधा देता है.
हालांकि माइक्रोसॉफ्ट ने फिलहाल पूरी तरह AI-चालित ऑपरेटिंग सिस्टम की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन मौजूदा डेवलपमेंट्स यह संकेत जरूर देते हैं कि कंपनी Windows में AI को गहराई से एकीकृत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है. कंपनी का उद्देश्य ऐसा माहौल बनाना है जहां AI यूजर की जरूरतों को पहले से भांप सके और उनके काम को आसान बना सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










