मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग से उनके मोहल्लेवाले परेशान क्यों हैं?

Mark Zuckerberg
Palo Alto में Meta CEO Mark Zuckerberg की आलीशान कोठी पड़ोसियों के लिए बनी मुसीबत. जानिए कैसे मूर्ति, बंकर और निजी स्कूल ने Crescent Park की शांति भंग की
Crescent Park की शांति को Mark Zuckerberg की रईसी ने तोड़ा
कैलिफोर्निया के Palo Alto शहर का Crescent Park कभी अरबपतियों का शांत ठिकाना हुआ करता था. Apple के फाउंडर Steve Jobs जैसे दिग्गज यहां रहते थे. लेकिन 2011 में Meta के CEO Mark Zuckerberg के आगमन के बाद इस इलाके की तस्वीर बदल गई.
11 घरों को मिलाकर बना रहे हैं निजी साम्राज्य
मार्क ने एक नहीं, पूरे 11 घर खरीदकर उन्हें एक विशाल प्रॉपर्टी में बदलना शुरू किया. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने करीब ₹920 करोड़ खर्च किए हैं. इस प्रॉपर्टी में गेस्ट हाउस, गार्डन, पिकलबॉल कोर्ट और यहां तक कि अपनी तीन बेटियों के लिए निजी स्कूल भी शामिल है.
पत्नी की मूर्ति और 7000 वर्गफुट का बंकर
शाहजहां से प्रेरणा लेते हुए मार्क ने अपनी पत्नी Priscilla Chan की सात फुट ऊंची चांदी की मूर्ति लगवाई है. साथ ही एक विशाल अंडरग्राउंड स्पेस भी बनाया गया है, जिसे पड़ोसी ‘बंकर’ कहते हैं. सुरक्षा के लिए निजी गार्ड और कैमरे भी लगाए गए हैं, जिनमें से कई पड़ोसियों की ओर मुंह किए हुए हैं.
नियमों की अनदेखी और सामाजिक दूरी
2016 में चार घरों को तोड़कर बेसमेंट बनाने की अनुमति मांगी गई थी, जो खारिज हो गई. बावजूद इसके निर्माण जारी है. निजी स्कूल भी नियमों के दायरे से बाहर है. पड़ोसी Michael Kieschnick कहते हैं, “कोई भी कब्जा नहीं करना चाहता, लेकिन मार्क ऐसा कर रहे हैं.” स्थानीय काउंसिलर Greer Stone भी मानते हैं कि मार्क नियमों की खामियों का फायदा उठा रहे हैं.
ना ब्लॉक पार्टी, ना मीटिंग में शामिल
मार्क न तो ब्लॉक पार्टी में आते हैं, न ही सोसायटी की मीटिंग में. पड़ोसी खुद को “बेचारा” महसूस कर रहे हैं. इस कहानी से साफ है- पड़ोसी चाहे भारत में हों या अमेरिका में, परेशानी तो होती ही है.
Mark Zuckerberg बने दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स, काम कर गया मेटावर्स पर दांव
Mark Zuckerberg घर के पीछे क्यों लगायी पत्नी प्रिसिला की मूर्ति? क्या है इसका रोमन कनेक्शन?
Meta AI का धमाका! ChatGPT को टक्कर देने आया नया स्टैंडअलोन ऐप, जानें क्या है खास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










