Mark Zuckerberg बने दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स, काम कर गया मेटावर्स पर दांव

Updated:
विज्ञापन
Mark Zuckerberg बने दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स, काम कर गया मेटावर्स पर दांव

Mark Zuckerberg दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं. उनकी कुल संपत्ति 200 बिलियन डॉलर से अधिक हो गई है, जिसका श्रेय मेटावर्स पर लगाया उनका दांव और मेटा के शेयरों में हुई बढ़ोतरी को जाता है.

विज्ञापन

Mark Zuckerberg का मेटा पर लगाया दांव काम कर गया है. फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग अब 200 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल हो गए हैं. और इसके बाद उन्होंने दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में चौथा स्थान पक्का कर लिया है. जुकरबर्ग की नेटवर्थ अब 201 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई है. इस ग्रुप में उनसे पहले तीन लोग- Elon Musk, Jeff Bezos और Bernard Arnault हैं.

200 बिलियन डॉलर क्लब में कौन-कौन?

मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) के अलावा, जो लोग 200 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल हैं- उनमें Tesla CEO Elon Musk, अमेजन (Amazon) के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन Jeff Bezos और लुई वीटो (Louis Vuitton) के फाउंडर और फ्रांस के बिजनेसमैन Bernard Arnault का नाम शामिल है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index) के मुताबिक, Meta CEO की नेटवर्थ 201 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई है.

मेटा प्लैटफॉर्म्स के शेयर प्राइस रिकॉर्ड हाई पर

मेटावर्स (Metaverse) पर फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग का लगाया गया दांव शुरू में गलत कदम लग रहा था. इसकी वजह से उनकी नेटवर्थ 100 अरब डॉलर से भी अधिक कम हो गई थी. हालांकि, अब बड़े पैमाने पर इसका लाभ दिखना शुरू हो गया है. मेटा प्लैटफॉर्म्स इंक का शेयर प्राइस रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद जुकरबर्ग की नेटवर्थ दो साल से कम समय में बढ़कर लगभग 201 अरब डॉलर तक पहुंच गया है. और इस तरह, वह अब दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों की सूची में चौथे स्थान पर हैं.

Meta Connect 2024 में मार्क जुकरबर्ग ने जो Quest 3S हेडसेट और Orion स्मार्ट ग्लास लॉन्च किये, उससे क्या होगा?

Mark Zuckerberg घर के पीछे क्यों लगायी पत्नी प्रिसिला की मूर्ति? क्या है इसका रोमन कनेक्शन?

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola