Mark Zuckerberg घर के पीछे क्यों लगायी पत्नी प्रिसिला की मूर्ति? क्या है इसका रोमन कनेक्शन?

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 17 Aug 2024 1:38 PM

विज्ञापन

Why did Mark Zuckerberg had to make wife Priscila Chan statue ?

Mark Zuckerberg: फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने एक ऐसा कारनामा किया है, जिसके लिए वह चर्चा का विषय बन गए हैं. उन्होंने अपनी पत्नी प्रिसिला की एक विशाल मूर्ति बनवाकर उसे अपने घर में लगवाया है.

विज्ञापन

Mark Zuckerberg: सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स फेसबुक, व्हॉट्सऐप और इंस्टाग्राम के मालिक और मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) आजकल चर्चा में हैं. उन्होंने अपने घर के पिछले हिस्से में एक विशेष मूर्ति लगवायी है, और यह बात सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रही है. दरअसल, जुकरबर्ग ने अपनी पत्नी प्रिसिला की एक विशाल मूर्ति अपने घर में लगवायी है. यह बात उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है. मार्क जुकरबर्ग की इस पोस्ट पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. मार्क के इस कदम की सराहना करते हुए कई लोगों ने लिखा कि पत्नी को खुश करने का यह वास्तव में एक अच्छा कदम है.

Mark Zuckerberg लेकर आये सबसे बड़ा और सबसे पावरफुल Open Source AI

Meta AI का अपडेट आया, Llama 3 के साथ मिला अपग्रेड

मार्क जुकरबर्ग ने अपने घर में किसकी मूर्ति लगवायी है?

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपने घर में पत्नी प्रिसिला चान की एक शानदार मूर्ति लगवायी है. स्वयं अपनी विशाल प्रतिमा के सामने खड़ी प्रिसिला चान की तस्वीर को Facebook संस्थापक ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जो वायरल हो गया है. यह प्रतिमा प्रिसिला से भी कहीं अधिक ऊंची और विशाल है.

मार्क जुकरबर्ग ने प्रिसिला चान की मूर्ति किससे बनवायी है?

मार्क जुकरबर्ग ने प्रिसिला चान की मूर्ति प्रसिद्ध कलाकार डेनियल अरशम से बनवायी है. डेनियल अरशम न्यूयॉर्क में रहनेवाले एक वास्तुकार और मूर्तिकार हैं. उन्होंने प्रिसिला चान की जो प्रतिमा बनायी है, वह भी उनके हालिया काम ‘ब्रोंज विद टिफान ग्रीन पटीना’ से काफी हद तक मेल खाता है.

मार्क जुकरबर्ग ने प्रिसिला की प्रतिमा को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए क्या लिखा है?

मार्क जुकरबर्ग ने इंस्टाग्राम पर लिखा- डेनियल अरशम, मेरी पत्नी की प्रतिमा बनाकर आपने रोमन परंपरा को वापस ला दिया है, इसके लिए धन्यवाद. इसके साथ ही, जुकरबर्ग ने पत्नी प्रिसिला की इस नयी प्रतिमा के सामने खड़ी तस्वीर भी शेयर की. मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला चान की शादी 12 साल पहले हुई थी और इस जोड़े की मैक्सिमा, ऑगस्ट और औरेलिया नाम की तीन बेटियां हैं. मार्क जुकरबर्ग और प्रिसिला की पहली मुलाकात हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान हुई थी. इसके बाद 2003 से दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी थी.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola