Mark Zuckerberg लेकर आये सबसे बड़ा और सबसे पावरफुल Open Source AI

Mark Zuckerberg Launch LLaMA 3.1 AI Model
Meta Release Biggest Open Source AI Model Llama 3.1: फेसबुक, व्हॉट्सऐप और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एक लेटेस्ट एआई मॉडल Llama 3.1 पेश किया है. सबसे बड़ी बात यह है कि यह नया मॉडल अब तक का सबसे एडवांस ओपन सोर्स मॉडल है.
Meta Release Biggest Open Source AI Model: एआई की दुनिया में मेटा ने बड़ी छलांग लगायी है. मार्क जुकरबर्ग की सोशल मीडिया कंपनी ने अब तक का सबसे पावरफुल ओपन सोर्स एआई मॉडल Llama 3.1 लॉन्च कर दिया है. फेसबुक, व्हॉट्सऐप और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने बताया है कि लामा 3.1 और ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करेगा और साथ ही यह ज्यादा मुश्किल सवालों के जवाब देने में सक्षम है.
दुनियाभर में मेटा एआई के करोड़ों यूजर्स
Meta ने सबसे पावरफुल ओपन सोर्स एआई मॉडल Llama 3.1 लॉन्च कर अब उस मुकाम को हासिल कर लिया है, जहां ओपनएआई, गूगल, एक्स, अमेजन और एआई की दुनिया में बड़ा काम करनेवाले अन्य स्टार्टअप्स हैं. Instagram पर एक वीडियो मैसेज में Llama 3.1 लॉन्च की घोषणा करते हुए मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि हम उस राह पर हैं, जहां चलते हुए इस साल के अंत तक हमारा एआई असिस्टेंट पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा युजरबेस वाला हो जाएगा. उन्होंने आगे बताया है कि करोड़ों लोग प्रतिदिन उनके एआई का इस्तेमाल करते हैं. Meta CEO ने आगे बताया कि वह नया AI मॉडल जल्द ही दुनिया के और भी देशों के लिए जारी करेंगे.
मेटा एआई का हिंदी में कैसे करें इस्तेमाल?
Meta AI का अपडेट आया, Llama 3 के साथ मिला अपग्रेड
Llama 3.1 और Llama 3 में कितना और क्या अंतर है?
Llama 3.1 के लॉन्च पर Mark Zuckerberg ने इसे और ज्यादा लैंग्वेज सपोर्ट वाला बताया है. कहा यह भी गया है कि यह ज्यादा मुश्किल सवालों के जवाब देने में सक्षम है. मोटे तौर पर समझें, तो यह पुराने मॉडल से एक अच्छा और बेहतर ऑप्शन है. मेटा ने इसमें एक इमेज जेनरेट करनेवाला फीचर भी शामिल किया है. कंपनी ने बताया है कि नये मॉडल को तीन पैरामीटर पर रिलीज किया गया है. 405 बिलियन पैरामीटर के साथ Llama 3.1 पेश हुआ है, जो पहला फ्रंटियर लेवल ओपेन सोर्स है एआई मॉडल है.
Technology Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










