Meta Connect 2024 में मार्क जुकरबर्ग ने जो Quest 3S हेडसेट और Orion स्मार्ट ग्लास लॉन्च किये, उससे क्या होगा?
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 26 Sep 2024 1:43 AM
Meta Connect 2024 Quest 3 Orion Launch
Meta Connect 2024 में मार्क जुकरबर्ग ने वर्चुअल टेक्नोलॉजी से जुड़े प्रॉडक्ट्स लॉन्च किये हैं. मेटा ने अपने करोड़ों फैंस के लिए दो शानदार वीआर हेडसेट, Meta Quest 3 और Meta Quest 3s के साथ Orion स्मार्ट ग्लास भी लॉन्च किये हैं. आइए जानें इनके बारे में-
Meta Connect 2024 Highlights: टेक सेक्टर की बड़ी कंपनी मेटा ने अपना मेगा इवेंट मेटा कनेक्ट 2024 आयोजित किया. इस एन्युअल इवेंट की शुरुआत कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने की. मेटा ने इस इवेंट के माध्यम से टेक्नोलॉजी के जगत में कुछ नये प्रोडक्ट पेश किये. इनमें Meta Quest 3 और Meta Quest 3s वीआर हेडसेट के साथ Orion स्मार्ट ग्लास पेश किये गए.
Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने अब तक के सबसे एडवांस्ड स्मार्ट ग्लास, Orion को पेश किया है. यह AR ग्लास अभी हालांकि प्रोटोटाइप स्टेज में है, लेकिन इनमें दिए गए फीचर्स निश्चित रूप से हैरान कर देनेवाले हैं. कंपनी ने इसे दुनिया का सबसे उन्नत स्मार्ट ग्लास बताया है. Orion एक स्टैंडअलोन स्मार्ट ग्लास है, जिसमें कोई वायर नहीं है और इसका वजन 100 ग्राम से भी कम है. Orion देखने में सामान्य चश्मे जैसा लगता है, लेकिन इसमें होलोग्राफिक डिस्प्ले शामिल है. यह कंपनी का पहला फुल होलोग्राफिक ऑग्मेंटेड रियलिटी (AR) ग्लास है.
Orion Glass के बारे में मार्क जुकरबर्ग ने बताया कि इसमें एक विशेष डिस्प्ले है और यह नये आर्किटेक्चर पर आधारित है. इसमें छोटे प्रोजेक्टर्स दिये गए हैं, और इसे नैनोस्केल कंपोनेंट्स और कस्टम सिलिकॉन के साथ सेंसर्स द्वारा बनाया गया है. Orion ग्लास को वॉयस के माध्यम से कंट्रोल किया जा सकता है. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इंटीग्रेशन और न्यूरल इंटरफेस दिया गया है, जो कंपनी के रिस्ट-बेस्ड न्यूरल इंटरफेस में शामिल है.

Meta Quest 3 और Meta Quest 3s में शानदार परफॉर्मेंस मिलनेवाली है. कंपनी ने इनमें स्नैपड्रैगन चिपसेट का सपोर्ट दिया है, साथ ही, हाई रेजॉल्यूशन डिस्प्ले और पैनकेक जैसे फीचर्स के साथ इन्हें डिजाइन किया गया है. इसमें रीडिजाइन टच प्लस कंट्रोलर फीचर भी शामिल है. क्वेस्ट 3 को कंपनी उन सभी देशों में पेश करेगी, जहां वर्तमान में मेटा क्वेस्ट का सपोर्ट उपलब्ध है. इस डिवाइस की कीमत भारत में 25 हजार रुपये रखी गई है.
मेटा के लेटेस्ट क्वेस्ट हेडसेट वर्चुअल टेक्नोलॉजी के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होनेवाले हैं. कंपनी ने इन्हें कई नये फीचर्स से लैस किया है. मार्क जुकरबर्ग के अनुसार, यह एक ऑल-इन-वन सिस्टम है, जिसमें यूजर्स एक साथ कई तरह के टास्क परफॉर्म कर सकते हैं. इसमें एक साथ मल्टीप्लेयर गेम्स खेलना और लाइव शो देखना भी संभव है. इसमें उच्च रेजॉल्यूशन, मजबूत प्रदर्शन और एक पतला अधिक आरामदायक फॉर्म फैक्टर मिलेगा.

मेटा एआई का हिंदी में कैसे करें इस्तेमाल?
Mark Zuckerberg घर के पीछे क्यों लगायी पत्नी प्रिसिला की मूर्ति? क्या है इसका रोमन कनेक्शन?
Mark Zuckerberg लेकर आये सबसे बड़ा और सबसे पावरफुल Open Source AI
AI जेनरेटेड न्यू जॉब्स का फायदा उठाने के लिए भारत के पास प्लस प्वॉइंट, मेटा इंडिया ने बतायी वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










