AI जेनरेटेड न्यू जॉब्स का फायदा उठाने के लिए भारत के पास प्लस प्वॉइंट, मेटा इंडिया ने बतायी वजह
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 17 Sep 2024 1:26 PM
AI Job Crisis
AI Jobs In India: मेटा इंडिया की उपाध्यक्ष देवनाथन ने बताया कि इंस्टाग्राम पर छोटी अवधि की वीडियो रील्स को देखने में भारत अग्रणी बाजार है.
Meta India New AI Jobs: पॉपुलर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स की कंपनियों में से एक मेटा इंडिया ने भारत को लेकर बड़ी बात कही है. मेटा इंडिया ने कहा है कि भारत ग्लोबल लेवल पर उसके प्रमुख प्राथमिकता वाले बाजारों में एक बन गया है.
भारत एआई वाली जॉब्स का लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में
भारत कृत्रिम मेधा (एआई) की वजह से आने वाली नयी नौकरियों का लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है. मेटा इंडिया की उपाध्यक्ष संध्या देवनाथन ने यह उम्मीद जतायी है. उन्होंने कहा कि उनका पक्का भरोसा है कि एआई अब भारत के लिए नये अवसरों के रास्ते खोलेगा.
बदल सकती है नौकरियों की प्रकृति
देवनाथन ने एआई और नौकरियों पर इसके प्रभाव के बारे में चल रही बहस पर टिप्पणी करते हुए कहा, मुझे लगता है कि भारत एआई के साथ आने वाली नयी नौकरियों का लाभ उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है. उन्होंने कहा कि नौकरियों की प्रकृति बदल सकती है, हालांकि इससे नयी तरह की नौकरियां तैयार होंगी.
एआई ला सकता है नयी चीजें
पीटीआई-भाषा के साथ साक्षात्कार में मेटा इंडिया की उपाध्यक्ष संध्या देवनाथन ने यह कहा कि एआई के चलते नयी चीजें सामने आ सकती हैं… और यह एक देश के रूप में हमारे लिए नये अवसरों के रास्ते खोलेगा.
रील्स को देखने में भारत अग्रणी बाजार
मेटा इंडिया की उपाध्यक्ष ने कहा कि रील्स से लेकर कारोबारी संदेश तक कंपनी की पेशकश की बढ़ती लोकप्रियता और एआई टूल्स की वजह से वृद्धि को गति मिल रही है. देवनाथन ने बताया कि इंस्टाग्राम पर छोटी अवधि की वीडियो रील्स को देखने में भारत अग्रणी बाजार है.
xFakeSci: नहीं चलेगी चालाकी, नकली रिसर्च पेपर को तुरंत पकड़ लेगा AI Tool, एक्यूरेसी रेट है 94%
Google Search से चुटकियों में हट जाएगा Deepfake Content, तरीका है बड़ा आसान
What is Google AI Overview: गूगल के सर्च को लगा एआई का तड़का, आपका काम आसान बनाएगा नया फीचर
Gemini vs Copilot vs Grok vs Ernie: कौन सा एआई टूल है सबसे बेहतर? जानें
VIDEO: आपके बिजनेस में चार चांद लगा देंगे ये AI टूल्स, दोगुनी हो जाएगी कमाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










