What is Google AI Overview: गूगल के सर्च को लगा एआई का तड़का, आपका काम आसान बनाएगा नया फीचर
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 23 Aug 2024 1:31 PM
What is Google AI Overview
What is Google AI Overview: गूगल सर्च पर एआई ओवरव्यू अब भारतीय यूजर्स तक भी पहुंच गया है. गूगल का यह नया फीचर रोलआउट किया जा रहा है. यूजर्स के कोई सवाल सर्च करने पर स्क्रीन के सबसे ऊपर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से जानकारी दिखाई देगी.
What is Google AI Overview: सर्च इंजन गूगल ने अपने प्लैटफॉर्म पर नया एआई बेस्ड सर्च फीचर पेश किया है. इसका नाम है- एआई ओवरव्यू. गूगल इसे रोलआउट कर रहा है और भारतीय यूजर्स को भी यह मिलने लगा है. यह आपके सर्च एक्सपीरिएंस को और बेहतर बनाएगा. मुश्किल बातों को आसान भाषा में समझने में गूगल का यह फीचर यूजर्स की मदद करता है. इसे ऐसे समझ सकते हैं कि आप साइंस से जुड़े किसी टॉपिक के बारे में जानना चाहते हैं, तो गूगल का एआई ओवरव्यू आपको उस टॉपिक पर एक छोटी सी जानकारी इस तरह से देगा, जिसे आपको समझने में आसानी होगी.
AI ओवरव्यू फीचर क्या है?
गूगल का एआई ओवरव्यू फीचर, सर्च करने का तरीका तेजी से बदलने वाला है. गूगल का नया फीचर मौजूदा गूगल सर्च का हिस्सा है. गूगल पर यूजर्स के कुछ भी सर्च करने पर गूगल का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित टूल जेमिनी सर्च रिजल्ट में सबसे ऊपर एआई ओवरव्यू दिखाएगा. गूगल ने AI ओवरव्यू फीचर को भारत में रोलआउट करना शुरू कर दिया है और प्रभात खबर में हमने भी गूगल सर्च के वेब वर्जन पर इसे ट्राय किया है. कई टॉपिक्स पर AI ओवरव्यू फीचर आधारित रिजल्ट्स आ रहे हैं, हालांकि कुछ टॉपिक्स ऐसे हैं जहां (यह खबर पब्लिश होने तक) संभवत: गूगल का यह नया फीचर पहुंच नहीं पाया है.
कैसे काम करता है एआई ओवरव्यू फीचर?
गूगल का एआई ओवरव्यू फीचर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक के इस्तेमाल से आपकी सर्च क्वेरी को समझकर उस टॉपिक से जुड़ी सबसे सही जानकारी को ढूंढता है. इस प्रॉसेस के बाद, गूगल का एआई टूल इस जानकारी को आसान भाषा में समझने के लिए स्क्रीन पर डिस्प्ले कर देता है. इससे यूजर को अलग-अलग वेबसाइट्स और सर्च पेजेज पर जाना नहीं पड़ता है. अच्छी बात यह है कि इस फीचर के लिए यूजर को अलग से कोई प्रॉसेस फॉलो करने की जरूरत नहीं है. आप जैसे ही कोई सवाल गूगल सर्च करेंगे, चुनिंदा सवालों के लिए आपको स्क्रीन पर सबसे ऊपर ओवरव्यू अपने आप मिलेगा.
Google AI Overviews में नया क्या है?
AI Overviews ने अपनी तरफ यूजर्स का ध्यान बढ़ाने के लिए सर्च के दौरान उचित वेबसाइट्स देखने के अधिक तरीके पेश किये हैं. अब आप गूगल ओवरव्यू पर सर्च करेंगे, तो डेस्कटॉप पर दाहिनी ओर एक नया लिंक मिलता है, जो आपको कई दूसरी सही जानकारियों पर ले जाता है. यह फीचर मोबाइल पर भी उपलब्ध है, जिसे आप ऊपर दाईं ओर साइट आइकन पर टैप करके देख सकते हैं. एआई ओवरव्यू फीचर के साथ गूगल का लक्ष्य कोई जानकारी प्राप्त करने के लिए सर्च के पारंपरिक तरीके को बदलना और वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ाना है.
Google ने पेश किया जान बचाने वाला फीचर, मुश्किल वक्त पर ऐसे करता है आपकी मदद
Google Chrome के सेटिंग में कर ले ये छोटा सा काम, फालतू के Ads से नहीं होंगे परेशान
Circle to Search: कंप्यूटर पर कर सकेंगे सैमसंग फोन वाला इस खास फीचर का इस्तेमाल, तरीका बड़ा आसान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










