Jio का मेगा एनिवर्सरी ऑफर हुआ लॉन्च, ₹3,599 के रिचार्ज पर 120GB बोनस डेटा के साथ मिल रहा OTT बेनिफिट्स

Updated:
विज्ञापन

जियो मेगा एनिवर्सरी ऑफर

रिलायंस जियो ने ₹3,599 वाले सालाना प्लान पर मेगा एनिवर्सरी ऑफर पेश किया है. इसमें 120GB बोनस डेटा, JioTV Pro के 12 वाउचर, JioHotstar सब्सक्रिप्शन और 50GB JioAICloud स्टोरेज मिलता है.

विज्ञापन

रिलायंस जियो ने अपने ₹3,599 वाले सालाना प्रीपेड प्लान को Mega Anniversary Offer के तहत पेश किया है. इस ऑफर में यूजर्स को 120GB बोनस डेटा के साथ JioTV Pro Pack के 12 वाउचर भी मिलेंगे. खास बात यह है कि प्लान में मिलने वाले रेगुलर बेनिफिट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी रिचार्ज के साथ कनेक्टिविटी, एंटरटेनमेंट, क्लाउड स्टोरेज और AI से जुड़े फायदे पहले की तरह मिलते रहेंगे. 

विज्ञापन

365 दिनों तक मिलेगा 2.5GB डेली डेटा

इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 365 दिनों की है. यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद करीब एक साल तक बार-बार रिचार्ज कराने की टेंशन नहीं रहेगी. इसमें हर दिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, जो पूरी वैलिडिटी में कुल 912.5GB हो जाता है. साथ ही, प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS भी शामिल हैं. अगर किसी दिन आपका 2.5GB हाई-स्पीड डेटा खत्म हो जाता है, तो भी इंटरनेट बंद नहीं होगा. इसके बाद आप 64 Kbps की स्पीड से डेटा यूज कर सकेंगे.

फोटो: jio.com
फोटो: jio.com

एनिवर्सरी ऑफर में 120GB एक्स्ट्रा डेटा का फायदा

इस एनिवर्सरी ऑफर का सबसे बड़ा फायदा कस्टमर्स को 120GB एक्स्ट्रा हाई-स्पीड डेटा के तौर पर मिलेगा. Jio इस एक्स्ट्रा डेटा को एक साथ देने के बजाय हर महीने 10GB बोनस डेटा देगा. यानी अगले 12 महीनों तक हर महीने 10GB एक्स्ट्रा डेटा मिलता रहेगा. इसे प्लान के रेगुलर 912.5GB डेटा में जोड़ें तो सालभर में यूजर्स को कुल 1,032.5GB तक हाई-स्पीड डेटा मिल सकता है.

हालांकि, यहां एक जरूरी बात समझना जरूरी है. यह 120GB एक्स्ट्रा डेटा प्लान में मिलने वाले 2.5GB डेली डेटा से अलग होगा. बोनस डेटा हर महीने अलग-अलग डेटा बूस्टर के जरिए दिया जाएगा. इसकी एक्टिवेशन प्रोसेस, वैलिडिटी और डेटा रिडीम करने से जुड़ी शर्तों के लिए यूजर्स को MyJio ऐप चेक करना होगा.

JioTV Pro और JioHotstar बेनिफिट्स

इस मेगा एनिवर्सरी ऑफर में JioTV Pro Pack के 12 वाउचर भी मिलते हैं, जिनकी कीमत 55 रुपये प्रति वाउचर है. यानी यूजर्स को कुल 660 रुपये के वाउचर मिलेंगे. इस पैक के जरिए JioTV पर 1,000 से ज्यादा टीवी चैनल देखने का फायदा मिलता है.

इसके अलावा, 3,599 रुपये वाले रिचार्ज के साथ JioHotstar Mobile + Hollywood का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है. इसका फायदा लेने के लिए आपको उसी Jio मोबाइल नंबर से JioHotstar में लॉग इन करना होगा, जिस नंबर पर यह रिचार्ज एक्टिव किया गया है.

हालांकि, JioHotstar सब्सक्रिप्शन को जारी रखने के लिए एक जरूरी शर्त भी है. मौजूदा प्लान की वैलिडिटी खत्म होने के 48 घंटे के अंदर आपको दोबारा कोई एलिजिबल प्लान रिचार्ज करना होगा. इसके साथ सब्सक्राइबर्स को JioAICloud पर 50GB का कॉम्प्लिमेंट्री क्लाउड स्टोरेज भी मिलता है.

Google AI Pro ऑफर

जिन Jio यूजर्स के लिए यह ऑफर उपलब्ध है, वे 18 महीने का Google AI Pro सब्सक्रिप्शन फ्री में क्लेम कर सकते हैं. Jio के मुताबिक, इस सब्सक्रिप्शन की कीमत 35,100 रुपये है. इसके साथ यूजर्स को Google के Gemini AI फीचर्स का बेहतर एक्सेस मिलेगा. साथ ही 5TB क्लाउड स्टोरेज और कई दूसरे Google AI टूल्स का भी फायदा मिलेगा.

Jio की ऑफिशियल ऑफर शर्तों के मुताबिक, 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के Jio रिटेल यूजर्स इसका फायदा उठा सकते हैं. इसके लिए आपके नंबर पर 349 रुपये या उससे ज्यादा कीमत वाला Unlimited 5G प्लान एक्टिव होना जरूरी है. हालांकि, एक जरूरी शर्त भी है. 18 महीने के बेनिफिट पीरियड के दौरान आपका नंबर लगातार किसी योग्य प्लान पर एक्टिव रहना चाहिए. ऑफर क्लेम करने के लिए MyJio ऐप में दिए गए संबंधित बैनर पर जाना होगा और अपने Gmail अकाउंट से इसे एक्टिवेट किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: ₹1000 में पुराना कंप्यूटर बनेगा सुपरफास्ट, JioPC ने शुरू की नयी क्लाउड सर्विस, जानें सभी प्लान्स

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola