End Of Smartphones: मस्क, बिल गेट्स और जुकरबर्ग ने कहा- स्मार्टफोन का खेल खत्म, टिम कुक बोले- पिक्चर अभी बाकी है

Published by : Ankit Anand Updated At : 02 Jun 2025 4:50 PM

विज्ञापन

End Of Smartphones

End of Smartphones: दुनिया में मशहूर टेक दिग्गजों का मानना है कि आने वाले समय में स्मार्टफोन का अंत निश्चित है. ये दिग्गज अलग अलग टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे जिसकी वजह से स्मार्टफोन्स का प्रचलन समाप्त हो सकता है. लेकिन एप्पल के CEO टीम कुक ऐसा नहीं मानते। आइए जानते हैं उनका क्या कहना है.

विज्ञापन

End Of Smartphones: पिछले एक दशक में स्मार्टफोन हमारे जीवन का एक ऐसा हिस्सा बन चूका है जिससे हम अपने आप को उससे दूर होने की कल्पना नहीं कर सकते. यह हमें दुनिया भर की जानकारी को हमारी मुट्ठी में समेटते हैं. लेकिन अब दुनिया के सबसे मशहूर और प्रभावशाली टेक विशेषज्ञों के बीच एक नया रुझान उभर रहा है, जो स्मार्टफोन की इस बादशाहत को चुनौती दे रहा है.

एलन मस्क, मार्क जुकरबर्ग, सैम ऑल्टमैन और बिल गेट्स जैसी दिग्गज हस्तियां ऐसी टेक्नोलॉजी का समर्थन कर रही हैं, जिनका उद्देश्य स्मार्टफोन की आवश्यकता को पूरी तरह खत्म करना है. उनका मानना हैं की आने वाले समय में हम स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल करना बंद कर देंगे. 

वे सभी ऐसी अलग-अलग तकनीकों का समर्थन कर रहे हैं, जो स्मार्टफोन को पूरी तरह अप्रचलित बनाने का दावा करती हैं. ब्रेन इम्प्लांट्स से लेकर डिजिटल टैटू और ऑग्मेंटेड रियलिटी चश्मों तक, उनकी ये महत्वाकांक्षाएं एक ऐसे भविष्य की ओर इशारा करती हैं, जहां इंसान टचस्क्रीन के जरिए नहीं, बल्कि सीधे सोच, दृष्टि या त्वचा के माध्यम से डिवाइस से जुड़ेंगे. आइए जानते हैं ये टेक दिग्गज ऐसे क्या कर रहे हैं जिसकी वजह से ये मानते है कि आने वाले समय में स्मार्टफोन का अंत निश्चित है.

यह भी पढ़ें: आपके एरिया में किस कंपनी का आ रहा 5G नेटवर्क? घर बैठे इन स्टेप्स को फॉलो कर लगाए मिनटों में पता

Elon Musk बना रहे ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस

एलन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक स्मार्टफोन को पुराना करने की दिशा में काम कर रही है. ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस के जरिए अब यूजर्स सिर्फ अपने विचारों से तकनीक को नियंत्रित कर सकते हैं. दो इंसानों पर इसका ट्रायल भी हो चुका है.

Bill Gates कर रहे इलेक्ट्रॉनिक टैटू टेक्नोलॉजी को सपोर्ट 

वहीं, बिल गेट्स Chaotic Moon की इलेक्ट्रॉनिक टैटू टेक्नोलॉजी को बढ़ावा दे रहे हैं, जो स्वास्थ्य निगरानी से लेकर जीपीएस ट्रैकिंग और डेटा ट्रांसफर तक में सक्षम है.

Mark Zuckerberg बना रहे स्मार्ट ग्लास  

उधर मार्क जुकरबर्ग का फोकस ऑगमेंटेड रियलिटी ग्लासेस पर है. उनका दावा है कि 2030 तक ये चश्मे स्मार्टफोन की जगह ले लेंगे और डिजिटल दुनिया को सीधे हमारी आंखों के सामने ले आएंगे.

Tim Cook क्या सोचते हैं?

जब प्रतिस्पर्धी कंपनियां क्रांतिकारी तकनीकों की ओर कदम बढ़ा रही हैं, वहीं एप्पल के CEO टिम कुक वर्तमान में आजमाए हुए रस्ते पर भरोसा कर रहे हैं. पिछले साल ही कंपनी ने iPhone 16 लॉन्च किया था, जो एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस है और यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाता है. कुक उनका मानना है कि स्मार्टफोन आज भी लोगों की जिंदगी का एक अहम हिस्सा है.

एप्पल धीरे धीरे अपने प्रोडक्ट्स में AR और AI जैसी नई तकनीकों को शामिल कर रहा है. कुक की सोच अपने समकालीनों से अलग है वे स्मार्टफोन को किसी नई चीज से बदलने के बजाय, उसे एक मुख्य प्लेटफॉर्म के रूप में देखते हैं. उन्होंने सार्वजनिक मंचों पर कहा है, “हम उस चीज को और बेहतर बनाना चाहते हैं, जिसे लोग पहले से ही इस्तेमाल कर रहे हैं.” यानी एप्पल का फोकस बदलाव की जगह सुधार पर है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola