Meta AI का धमाका! ChatGPT को टक्कर देने आया नया स्टैंडअलोन ऐप, जानें क्या है खास
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 01 May 2025 8:59 AM
Meta AI App
Meta AI App: Meta ने ChatGPT और Gemini को टक्कर देने के लिए नया स्टैंडअलोन AI ऐप लॉन्च किया है, जो वॉयस इंटरफेस, Discover फीड और प्रीमियम सुविधाओं से लैस है.
Meta AI App Launch Specifications: Meta ने लॉन्च किया ChatGPT जैसा नया AI ऐप, जानिए इसकी टॉप 5 खूबियां. टेक्नोलॉजी की दुनिया में Meta ने बड़ा कदम उठाते हुए अपना नया स्टैंडअलोन AI ऐप लॉन्च कर दिया है, जो सीधे तौर पर OpenAI के ChatGPT और Google Gemini को टक्कर देने वाला है. Meta के इस ऐप को Llama 4 मॉडल पर तैयार किया गया है और यह यूजर्स को व्यक्तिगत, स्मार्ट और इंटरैक्टिव अनुभव देने का दावा करता है.
Meta AI App की खासियतें
बोलो या लिखो, दोनों ऑप्शन मिलेंगे
यूजर्स इस ऐप में वॉयस और टेक्स्ट, दोनों तरीकों से AI से बात कर सकते हैं. यानी अब बात करना और टाइप करना दोनों ही एक जैसा आसान.
Discover Feed से पाएं नये प्रॉम्प्ट्स और आइडिया
इस ऐप में आपको Discover फीचर मिलेगा, जहां दूसरे यूजर्स के बनाये गए AI prompts को ब्राउज, शेयर और रीमिक्स किया जा सकता है.
Ray-Ban Smart Glasses से कनेक्ट
Meta ने अपने Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेस को भी इस AI सिस्टम से जोड़ा है, जिससे आप AI से बात करते-करते बाहर की दुनिया देख सकते हैं. ये असल में AI+AR का कॉम्बो है.
Instagram और Facebook से लिंक
ऐप आपकी सोशल मीडिया प्रोफाइल (जैसे Instagram और Facebook) से कनेक्ट होकर आपके लिए पर्सनलाइज्ड जवाब तैयार करता है.
क्रॉस-डिवाइस सपोर्ट
स्मार्टफोन, लैपटॉप या ग्लास- इस ऐप को किसी भी डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा सकता है. यह यूजर एक्सपीरियंस को स्मूद बनाता है.
यह भी पढ़ें: 17 डॉक्टर हुए फेल, ChatGPT ने सुलझाया 4 साल के बच्चे की बीमारी का रहस्य
यह भी पढ़ें: ChatGPT से “Please” और “Thank You” बोलना कितना महंगा पड़ता है OpenAI को?
यह भी पढ़ें: AI वाली लड़की ने उड़ाए होश! डेटिंग ऐप पर 2 घंटे में 2700+ लड़कों ने किया प्यार का इजहार
प्रीमियम प्लान और विज्ञापन भी जल्द
Meta के CEO Mark Zuckerberg ने बताया कि आने वाले समय में इस ऐप में प्रीमियम फीचर्स और विज्ञापन भी जोड़े जाएंगे. इससे यूजर्स को और बेहतर सर्विस मिलेगी और कंपनी को नया रेवेन्यू सोर्स भी.
Meta का बड़ा दांव
Meta पहले से ही अपने Facebook, Instagram और WhatsApp में AI का उपयोग कर रहा है, लेकिन अब अलग से ऐप लॉन्च करके उसने बड़ी AI रेस में एंट्री ले ली है. Meta का कहना है कि उसने AI में अब तक $72 बिलियन तक का निवेश किया है.
AI अब बन रहा है सोशल
Meta का नया AI ऐप सिर्फ सहायक नहीं बल्कि सोशल प्लैटफॉर्म की तरह भी काम करता है. यहां आप अपनी AI चैट को दूसरों से शेयर कर सकते हैं और एक कम्युनिटी-जैसा अनुभव ले सकते हैं.
Meta का नया ऐप दे सकता है एक नया अनुभव
अगर आप भी ChatGPT या Google Gemini जैसे AI टूल्स यूज करते हैं, तो Meta का यह नया ऐप आपको एक नया अनुभव दे सकता है. इसका डिस्कवर फीचर, क्रॉस डिवाइस इंटीग्रेशन, और सोशल कनेक्शन इसे बेहद खास बनाता है.
यह भी पढ़ें: देश में पहली AI टीचर की एंट्री! सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ा रही ‘ईको’
यह भी पढ़ें: Sarvam AI: भारत का पहला AI मॉडल बनाएगी यह स्टार्टअप, सरकार से मिली 200 करोड़ रुपये की मदद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










