कर्क राशिफल 01 मार्च 2026: क्या आज आपकी कड़वी बातें बने-बनाए काम और रिश्तों को बिगाड़ सकती हैं?

आज का कर्क राशिफल 28 फरवरी 2026
Aaj Ka Kark Rashifal 01 March 2026: क्या आज आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा. क्या आज आपको मेहनत का फल मिलेगा. जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन रविवार. पढ़ें आज का दैनिक कर्क राशिफल
Aaj Ka Kark Rashifal 01 March 2026: कर्क राशि: आज भारी नुकसान हो सकता है, सचेत रहे क्योंकि आपकी राशि में स्थित चंद्रमा और द्वितीय भाव में ग्रहों की स्थिति आपकी वाणी को कठोर बना सकती है. आर्थिक लेनदेन में बहुत सावधानी बरतें क्योंकि आज धन फंसने की संभावना दिखाई दे रही है.
करियर-बिजनेस: आपकी राशि में चंद्रमा होने से कार्यस्थल पर आपका प्रभाव बढ़ेगा, उच्च पद की प्राप्ति संभव है. बिजनेस में विस्तार की योजनाएं सफल होंगी और आय के नए स्रोत बनेंगे. कार्यक्षेत्र में सीनियर अधिकारियों से बहस करना आपके करियर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है.
लव लाइफ: आज आपकी कड़वी बातें पार्टनर को आहत कर सकती हैं, जिससे बना-बनाया रिश्ता बिगड़ सकता है. संवाद के दौरान शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर करें और साथी की भावनाओं का सम्मान करें. शांत रहकर आज के दिन को गुजारना ही आपके लिए बेहतर होगा.
स्वास्थ्य: सेहत के मामले में आज आपको मुख या दांतों से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आँखों में जलन या इन्फेक्शन होने की संभावना है, इसलिए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें. अधिक मिर्च-मसाले वाले भोजन से बचें क्योंकि इससे पाचन तंत्र बिगड़ सकता है और पेट में जलन हो सकती है.
सावधानी: क्रोध में आकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें.
उपाय: भगवान सूर्य को सूर्योदय होते ही पूजा – अर्चना करे .
शुभ रंग: सिल्वर/सफेद
शुभ अंक: 2
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read:- पंचांग 1 मार्च 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि उपरांत चतुर्दशी, जानें शुभ-अशुभ समय
Also Read:- साप्ताहिक राशिफल 1-7 मार्च 2026: जानें इस सप्ताह किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ranjan Kumar
दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




