पहले Arattai, अब Mappls! Google Maps की खटिया खड़ी करने आया देसी ऐप, अश्विनी वैष्णव ने भी किया वीडियो शेयर
Mappls App
MapmyIndia का Mappls अब तेजी से Google Maps टक्कर दे रहा है. सरकारी मंत्रियों का समर्थन पाने वाले इस ऐप में एडवांस 3D नेविगेशन, भारत के अंदर सेफ डेटा स्टोरेज और देश के नए डिजिटल एड्रेस सिस्टम DIGIPIN के साथ इंटीग्रेशन जैसे फीचर्स इसमें दिए गए हैं. आइए जानते हैं इस फीचर्स के बारे में…
Mappls: पिछले कुछ दिनों से आप लोगों ने Arattai ऐप के बारे में जरूर सुना होगा. यह एक स्वदेशी मैसेजिंग ऐप है जो सीधी तौर पर WhatsApp को टक्कर देता है. यह ऐप जब लोगों के बीच आया तब इसने खूब सुर्खियां बटोरी. इस बीच एक और स्वदेशी ऐप पॉपुलर होने लगा है. इसका नाम है Mappls. एक देसी नेविगेशन ऐप है, जिसे MapmyIndia ने बनाया है. Mappls में कुछ ऐसे एडवांस्ड फीचर्स देखने को मिलते हैं जो सीधे Google Maps को टक्कर देते हैं. आइए इस ऐप के बारे में थोड़ी डिटेल में जानते हैं.
क्या है Mappls?
Mappls एक स्वदेशी मैप ऐप है. यह ऐप कई मामलों में Google Maps से ज्यादा एडवांस है. Mappls ऐप सिर्फ एक नेविगेशन टूल नहीं है, बल्कि ये ऐसा स्मार्ट सॉल्यूशन है जो भारत की सड़कों, ट्रैफिक और लोगों की जरूरतों को अच्छे से समझता है. इसमें जंक्शन व्यू, लाइव ट्रैफिक सिग्नल टाइमर, सेफ्टी अलर्ट, रियल-टाइम लोकेशन शेयरिंग और 3D व्यू जैसे फीचर्स मिलते हैं. कमाल की बात यह है कि इसमें रीजनल लैंग्वेज सपोर्ट भी दिया गया है जो इसे बाकी ग्लोबल ऐप्स से अलग और खास बनता है.
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शेयर किया वीडियो
हाल ही में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद Mappls यूज करते हुए एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में उन्होंने Mappls को भारतीय यूजर्स के लिए “जरूर ट्राय करने वाला ऐप” बताया. उनका ये कदम सरकार के उस मकसद को भी मजबूत करता है, जिसमें अरट्टई और जोहो जैसे स्वदेशी डिजिटल प्लेटफॉर्म को बढ़ावा देकर भारत को डिजिटल आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जा रहा है.
डेटा रहेगा सेफ
Mappls ऐप की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है इसका डेटा पूरी तरह भारत में रखना. ज्यादातर ग्लोबल ऐप्स जहां यूजर्स का डेटा विदेशों में स्टोर और शेयर करते हैं, वहीं Mappls यह भरोशा दिलाता है कि उसका सारा मैप डेटा और यूजर की जानकारी भारत के अंदर ही सेफ रहेगी. इससे न सिर्फ प्राइवेसी और सिक्योरिटी बढ़ती है, बल्कि यह भारत के डिजिटल डेटा सेफ्टी पर बढ़ते फोकस के साथ भी मेल खाती है.
यह भी पढ़ें: Instagram लेकर आया नया मैप फीचर, जानिए इसके फायदे और कैसे करेगा काम
यह भी पढ़ें: Arattai को हिंदी में क्या बोला जाए? श्रीधर वेम्बु ने खुद पोस्ट कर के बताया कई भाषाओं में इसका मतलब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










