3, 4, 5 स्टार... AC-फ्रिज की तरह अब LPG स्टोव पर भी होगी स्टार रेटिंग, 2026 से बदलेगा नियम

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 08 Aug 2025 1:54 PM

विज्ञापन

LPG Stove Star Rating

LPG Stove Star Rating: केंद्र सरकार ने एलपीजी गैस चूल्हों के लिए ऊर्जा दक्षता आधारित स्टार रेटिंग अनिवार्य कर दी है. यह नियम 1 जनवरी 2026 से लागू होगा और उपभोक्ताओं को ऊर्जा बचत में मदद करेगा.

विज्ञापन

LPG Stove Star Rating: ऊर्जा संरक्षण और हरित रसोई की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. अब एयर कंडीशनर और अन्य विद्युत उपकरणों की तरह घरेलू एलपीजी गैस चूल्हों पर भी ऊर्जा दक्षता के आधार पर स्टार रेटिंग अनिवार्य कर दी गई है. यह नियम 1 जनवरी 2026 से पूरे देश में लागू होगा.

केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने ऊर्जा संरक्षण अधिनियम, 2001 के तहत इस अधिसूचना को जारी किया है, जिसे सरकारी राजपत्र में प्रकाशित किया गया है. यह कदम ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) की सलाह पर उठाया गया है.

क्या है नई स्टार रेटिंग व्यवस्था?

एलपीजी स्टोव की तापीय दक्षता के आधार पर उन्हें 1 से 5 स्टार तक की रेटिंग दी जाएगी:

स्टार रेटिंगतापीय दक्षता (%)
1 स्टार≥68% और <70%
2 स्टार≥70% और <72%
3 स्टार≥72% और <74%
4 स्टार≥74% और <76%
5 स्टार≥76%

हर चूल्हे पर एक आधिकारिक लेबल लगाया जाएगा, जिससे ग्राहक ऊर्जा प्रदर्शन की आसानी से तुलना कर सकें.

कब तक मान्य होगी यह रेटिंग?

यह लेबलिंग योजना 1 जनवरी 2026 से 31 दिसंबर 2028 तक मान्य रहेगी. इसके बाद हर दो साल में इसकी समीक्षा की जाएगी.

पंजीकरण और पात्रता

सभी निर्माता और आयातकों को BEE के ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा. केवल वही एलपीजी स्टोव लेबलिंग के लिए पात्र होंगे, जो सिर्फ एलपीजी पर चलते हैं और जिनके पास वैध BIS प्रमाणन है.

यह पहल न केवल ऊर्जा की बचत को बढ़ावा देगी, बल्कि उपभोक्ताओं को बेहतर विकल्प चुनने में भी मदद करेगी. भारत में हरित रसोई की ओर यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

रेफ्रिजरेटर में लीटर का क्या मतलब होता है? जानिए आपके परिवार के लिए कितने लीटर का फ्रिज रहेगा सही

बारिश के पानी ने कर दिया स्पीकर साइलेंट? तो बस कर लें ये काम, फिर बजेगा म्यूजिक FULL ON

WhatsApp Anti-Scam Feature: नया फीचर बचाएगा आपकी सेविंग्स, मिलेगा स्कैम अलर्ट

स्पीड पोस्ट करते समय अगर कर दी ये गलती, तो रक्षाबंधन नहीं भाईदूज पर पहुंचेगी राखी

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola