Who Is Larry Ellison? पिता का पता नहीं, 48 साल रहे मां से दूर, 5 शादियां कर चुके दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी को कितना जानते हैं आप?

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

Larry Ellison Biography: दुनिया के सबसे अमीर टेक टाइटन की कहानी

Larry Ellison, Oracle के सह-संस्थापक और CTO, जिन्होंने 48 साल तक अपनी मां का चेहरा नहीं देखा, 5 शादियां कीं और हाल ही में कुछ घंटों के लिए दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने. जानिए कैसे एक पेनी स्टॉक से Oracle ट्रिलियन डॉलर कंपनी बनी और कैसे AI ने Larry को टेक इंडस्ट्री का टाइटन बना दिया

विज्ञापन

Who Is Larry Ellison? लैरी एलिसन पिछले दिनों तब चर्चा में आये, जब ऑरेकल के शेयरों में 36% की बड़ी बढ़त के चलते कुछ घंटों के लिए सबसे अमीर बन गए थे, जिससे उनकी संपत्ति 101 बिलियन डॉलर तक बढ़ी. यह ब्लूमबर्ग इंडेक्स में अब तक का सबसे बड़ा सिंगल डे गेनथा.ऑरेकल की मार्केट वैल्यू भी 922 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई.टेस्ला के चीफ एलन मस्क ने कुछ ही घंटों में एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल कर लिया, जब उनकी नेटवर्थ बुधवार शाम को 384.2 बिलियन डॉलर पहुंच गई, जो ओरेकल के को-फाउंडर लैरी एलिसन से लगभग 1 बिलियन डॉलर अधिक थी.मस्क ने रिकॉर्ड समय में नंबर-1 की कुर्सी वापस पा ली. बहरहाल, कुछ घंटों के लिए ही सही, लेकिन लैरी एलिसन ने दुनिया का सबसे अमीर शख्स बनकर कौतूहल खड़ा कर दिया. आइए जानते हैं कौन हैं लैरी एलिसन और कैसे पहुंचे वह दुनिया के सबसे अमीर इंसान की कुर्सी तक?

लैरी एलिसन कौन हैं?

लैरी एलिसन को टेक्नोलॉजी की दुनिया का एक प्रभावशाली नाम के रूप में जाना जाता है.लैरी एलिसन अमेरिका की प्रमुख टेक कंपनी Oracle Corporation के सह-संस्थापक और मुख्य तकनीकी अधिकारी (CTO) हैं. 81 वर्षीय एलिसन ने वर्ष 1977 में ओरेकल की नींव रखी थी, जो आज वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ीडेटाबेस सॉफ्टवेयर कंपनियों में गिनी जाती है. ओरेकल के ग्राहक अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं और दुनिया की कई बड़ी कंपनियां हैं. एलिसन कंपनी के 40% से अधिक हिस्से के मालिक हैं और इसका मुख्यालय टेक्सास में स्थित है. ओरेकल का इंफ्रास्ट्रक्चर कई बड़े कॉर्पोरेट संचालन का आधार बन चुका है. इसके अलावा, एलिसन ने टेस्ला में निवेश किया है और वे एक नौकायन टीम, इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट और रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में भी सक्रिय रूप से हिस्सेदारी रखते हैं.

संघर्षों से भरा बचपन

जून 1944 में न्यूयॉर्क में जन्मे लैरी एलिसन की शुरुआत बेहद कठिन रही.रिपोर्ट्स की मानें, तो उनकी मां एक अविवाहित यहूदी युवती थीं, जिन्होंने उन्हें जन्म के नौ महीने बाद रिश्तेदारों के हवाले कर दिया. एलिसन ने अपनी मां का चेहरा 48 साल की उम्र तक नहीं देखा. उनका बचपन गरीबी, असुरक्षा और भावनात्मक खालीपन के बीच बीता. पढ़ाई में उनका मन नहीं लगता था. उन्होंने इलिनॉय और शिकागो की यूनिवर्सिटीज में दाखिला लिया, लेकिन ग्रेजुएशन पूरी नहीं की. उन्होंने पारंपरिक रास्तों को छोड़कर कुछ अलग करने का फैसला किया और वही फैसला उनकी किस्मत बदल गया.

कैलिफोर्निया में शुरू हुआ नया अध्याय

पढ़ाई छोड़ने के बाद एलिसन ने कैलिफोर्निया का रुख किया, जहां उन्होंने कई कंपनियों में काम करते हुए कोडिंग और सॉफ्टवेयर की बारीकियों को समझा. 1977 में उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सिर्फ 2000 डॉलर की पूंजी से एम्पेक्स नाम की सॉफ्टवेयर कंपनी शुरू की, जो सरकारी प्रोजेक्ट्स के लिए डेटाबेस सॉफ्टवेयर बनाती थी. उसी साल उन्होंने Software Development Laboratories (SDL) की स्थापना की, जो बाद में Oracle Corporation के नाम से मशहूर हुई.

निजी जीवन में उतार चढ़ाव

लैरी एलिसन की निजी जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रही है, जिसमें कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले. उन्होंने अब तक पांच शादियां की हैं. उनकी पहली शादी 1967 में एड्डाक्विन से हुई थी, जो 1974 में समाप्त हो गई. इसके बाद 1977 में उन्होंने नैंसी व्हीलर से दूसरी शादी की, लेकिन यह रिश्ता सिर्फ एक साल ही टिक पाया. तीसरी शादी उन्होंने 1983 में बारबराबूथे से की, जो तीन साल चली. चौथी पत्नी मेलानी क्राफ्ट थीं, जिनसे उन्होंने 2003 में विवाह किया और यह रिश्ता सात साल से अधिक चला. उनकी पांचवीं शादी जोलिनझू से हुई, जो उनसे लगभग 47 साल छोटी हैं. एलिसन के दो बच्चे हैं- बेटा डेविड एलिसन और बेटी मेगन एलिसन, जो दोनों ही फिल्म निर्माण के क्षेत्र में सक्रिय हैं और हॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके हैं.

Oracle कैसे बना गेमचेंजर?

Oracle में लैरी एलिसन की 40% से अधिक हिस्सेदारी है, जो लगभग 1.16 अरब शेयरों के बराबर है. कंपनी की ग्रोथ ने उनकी संपत्ति को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाया है.Oracle अब सिर्फ डेटाबेस सॉल्यूशंस तक सीमित नहीं है, बल्कि AI और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में एक बड़ाखिलाड़ी बन चुका है. हाल ही में लॉन्च हुए Oracle AI Database ने निवेशकों को आकर्षित किया है, जिससे ग्राहक सीधे OpenAI, Google Gemini और xAI Grok जैसे LLMs का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह इनोवेशन Oracle को Amazon AWS और Microsoft Azure जैसी दिग्गज कंपनियों को टक्कर देने की ताकत देता है.

कभी था पेनी स्टॉक, आज बना ट्रिलियन डॉलर कंपनी

1977 में जब Oracle की शुरुआत हुई थी, तब यह एक छोटी डेटाबेस सॉल्यूशन कंपनी थी. मार्केट में लिस्टिंग के बाद इसके शेयर लंबे समय तक 5 डॉलर से नीचे रहे, जिससे यह पेनी स्टॉक की श्रेणी में आता था. लेकिन समय के साथ, क्लाउड और AI क्रांति की लहर पर सवार होकर यही मामूली स्टॉक आज ट्रिलियन डॉलर वैल्यूएशन वाली टेक दिग्गज बन चुका है. इसी कंपनी ने लैरी एलिसन को दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की कुर्सी तक पहुंचा दिया.

Who Is Elon Musk: तकनीक को हथियार बनाकर एलन मस्क कैसे बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी?

डिवाइस खो जाए तो भी डेटा रहेगा सुरक्षित, समझें Cloud Storage का पूरा कॉन्सेप्ट

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola