Karwa Chauth 2025: इस बार पत्नी को गिफ्ट करें ये तगड़े स्मार्टफोन्स, 20 हजार के अंदर बन जाएगी बात

Published by : Ankit Anand Updated At : 03 Oct 2025 1:43 PM

विज्ञापन

Karwa Chauth 2025: इस करवाचौथ अपनी पत्नी को गिफ्ट करें शानदार स्मार्टफोन्स (Photo: AI Generated)

Karwa Chauth 2025: इस बार करवाचौथ 10 अक्टूबर को है और ये दिन हर शादीशुदा जोड़े के लिए बेहद खास होता है. अगर इस बार आप अपनी पत्नी को सच में खुश करना चाहते हैं तो उन्हें कुछ ऐसा गिफ्ट करें जो उनके काम भी आए और उन्हें पसंद भी. इस मौके पर आप उन्हें एक बजट स्मार्टफोन गिफ्ट कर सकते हैं. नीचे हमने 5 स्मार्टफोन की लिस्ट तैयार की है. एक बार जरूर चेक करें.

विज्ञापन

Karwa Chauth 2025: करवाचौथ का त्यौहार बढ़ा ही शुभ होता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और चांद को देखने के बाद ही अपना व्रत तोड़ती हैं. ऐसे में इस दिन को और खास बनाने के लिए अपनी पत्नी या पार्टनर को कुछ ऐसा गिफ्ट करें जो न सिर्फ उनकी पसंद का हो बल्कि उनके काम भी आ जाए.

अगर आप भी अभी तक ये तय नहीं कर पाए है कि क्या गिफ्ट दिया जाए तो जरा सोचिए एक बढ़िया स्मार्टफोन से बेहतर ऑप्शन क्या हो सकता है. यहां हम आज आपके लिए 5 ऐसे स्मार्टफोन की लिस्ट तैयार कर के लाए हैं जिनमें एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं और कमाल की बात ये है कि इनकी कीमत 20 हजार रुपये से भी कम है. यानी सस्ते में आप अपने पत्नी को खुश कर सकते हैं. आइए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.  

Vivo T4R 

Vivo का नया T4R स्मार्टफोन देखने में काफी प्रीमियम लगता है. इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो फोन को और भी स्टाइलिश बनाता है. कैमरा क्वालिटी भी काफी तगड़ी है और बैटरी बैकअप भी कमाल का मिलता है.

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.78 इंच AMOLED
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7400
  • OS: Android 15
  • रैम:8GB/12GB
  • स्टोरेज: 128GB/256GB
  • कैमरा: 50MP + 2MP डुअल रियर, 32MP फ्रंट कैमरा
  • बैटरी: 5700mAh, 44W फास्ट चार्जिंग

OnePlus Nord CE4 Lite

OnePlus का ये फोन पिछले साल लॉन्च हुआ था. इस फोन में आपको काफी एडवांस्ड फीचर्स देखने को मिलते है. रोजमार्रा के काम को आसान बनाने के लिए इस फोन में सही वो फीचर्स दिए गए हैं.

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.67 इंच AMOLED
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 695
  • OS: Android 14
  • रैम: 8GB
  • स्टोरेज: 128GB/256GB
  • कैमरा: 50MP + 2MP डुअल रियर, 16MP फ्रंट कैमरा
  • बैटरी: 5110mAh, 80W फास्ट चार्जिंग

Motorola G96

अगर आपको Motorola ब्रांड पसंद है तो इस फोन को जरूर चेक कर सकते हैं. इस फोन में आपको प्रीमियम लुक और स्टाइलिश बिल्ड क्वालिटी देखने को मिलते हैं. साथ ही इसमें स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 प्रोसेसर है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए ठीक-ठाक परफॉर्मेंस देता है.

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.67 इंच AMOLED
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2
  • OS: Android 15
  • रैम: 8GB
  • स्टोरेज: 128GB/256GB
  • कैमरा: 50MP + 8MP डुअल रियर, 32MP फ्रंट कैमरा
  • बैटरी: 5500mAh, 30W फास्ट चार्जिंग

Realme P4 

Realme का ये फोन आपके बैटरी तेजी से खत्म वाली टेंशन को खत्म कर देगा. इसकी चार्जिंग भी झटपट हो जाती है. 20 हजार से कम बजट में ये फोन आपके बड़े काम आ सकता है. इसमें 7000mAh की दमदार बैटरी मिलती है, जो हैवी यूज पर भी पूरा दिन आसानी से निकाल देती है.

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.77 इंच AMOLED
  • प्रोसेसर: Mediatek Dimensity 7400
  • OS: Android 15
  • रैम: 6/8GB
  • स्टोरेज: 128GB/256GB
  • कैमरा: 50MP + 8MP डुअल रियर, 16MP फ्रंट कैमरा
  • बैटरी: 7000mAh, 80W फास्ट चार्जिंग

Samsung Galaxy A17 5G

सैमसंग गैलेक्सी A17 5G भी बढ़िया ऑप्शन है. यह एक भरोसेमंद ब्रांड के साथ बैलेंस्ड परफॉर्मेंस देता है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जो खासकर दिन के समय की फोटोज के लिए बढ़िया है.

स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.1 इंच AMOLED
  • प्रोसेसर: Exynos 1330
  • OS: Android 15
  • रैम: 4/8GB
  • स्टोरेज: 128GB/256GB
  • कैमरा: 50MP + 2MP + 2MP ट्रिपल रियर, 13MP फ्रंट कैमरा
  • बैटरी: 5000mAh, 25W फास्ट चार्जिंग

यह भी पढ़ें: नया स्मार्टफोन खरीदने का सही समय क्या है? अगर आपको भी लगता है सेल में, तो जान लें ये बातें

यह भी पढ़ें: Amazon और Flipkart की सेल में स्मार्ट शॉपिंग कैसे करें – 5 जरूरी टिप्स

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola