8 साल का हुआ जियो, टकाटक इंटरनेट चला रहे लोग, डेटा खपत में भारत पहले स्थान पर

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 05 Sep 2024 5:34 PM

विज्ञापन

Jio Cheapest Recharge Plans Discontinued

Reliance Jio 8th Anniversary : रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 8 साल पहले जब जियो लॉन्च किया था, तो किसी को अनुमान नहीं था कि लॉन्च के चंद वर्षों में ही जियो देश की ही नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

विज्ञापन

Reliance Jio 8th Anniversary : टेलीकॉम सेक्टर (Telecom Sector) की दिग्गज कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) , 5 सितंबर 2024 को अपने लॉन्च की 8वीं सालगिरह (Jio 8th Anniversary) मना रहा है.

ट्राई (TRAI) के मुताबिक, जियो के लॉन्च से पहले हर भारतीय ग्राहक एक महीने में मात्र 410MB डेटा इस्तेमाल किया करता था (India’s Data Consumption Before Jio).

अब केवल जियो के नेटवर्क पर डेटा खपत का आंकड़ा 73 गुना से भी अधिक बढ़कर 30.3GB प्रतिमाह प्रतिग्राहक (Per User Data Consumption on Jio Network) के आश्चर्यजनक स्तर पर जा पहुंचा है.

इसका मतलब यह हुआ रोजाना 1 जीबी प्रति ग्राहक प्रतिदिन से भी अधिक. जियो यूजर्स (Jio Users) की अधिक खपत के चलते इंडस्ट्री की डेटा खपत का आंकड़ा भी बढ़ा है. अब टेलीकॉम सेक्टर में यूजर्स हर महीने लगभग 25 जीबी डेटा इस्तेमाल कर रहे हैं.

डेटा खपत के मामले में 155वें से पहले स्थान पर पहुंच गया भारत

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (RIL Chairman Mukesh Ambani) ने 8 साल पहले जब जियो लॉन्च किया था, तो किसी को अनुमान न था कि लॉन्च के चंद वर्षों में ही जियो देश की ही नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

13 करोड़ 5जी ग्राहकों के साथ जियो का ग्राहक बेस 49 करोड़ हो गया था. आज जियो नेटवर्क (Jio Network) दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल ट्रैफिक डेटा नेटवर्क (World’s Leading Telecom Network) है.

दुनिया का 8 प्रतिशत मोबाइल डेटा ट्रैफिक जियो नेटवर्क पर चलता है. जियो यूजर्स 148.5 बिलियन जीबी डेटा की खपत कर लेते हैं, जो देश के कुल डेटा खपत का 60 प्रतिशत है. जियो के चलते भारत डेटा खपत के मामले में 155वें से पहले स्थान पर पहुंच गया है.

तकनीक और स्पीड में रिलायंस जियो का रिकॉर्ड शानदार

4जी तकनीक और स्पीड में रिलायंस जियो का रिकॉर्ड शानदार रहा है. अब 5जी को लेकर भी कंपनी के बड़े प्लान सामने आ रहे हैं.

सभी के लिए AI, कनेक्टेड ड्रोन, कनेक्टेड एंबुलेंस – अस्पताल, कनेक्टिड खेत – खलिहान, कनेक्टिड स्कूल -कॉलेज, ई-कॉमर्स ईज, अविश्वसनीय स्पीड पर-एंटरटेनमेंट, रोबोटिक्स, क्लाउड पीसी, इमर्सिव टेक्नोलॉजी के साथ वर्चुअल थिंग्स जैसी तकनीकों में कंपनी महारत हासिल कर रही है.

जियो ने कम किया मोबाइल रखने का खर्च

जियो के आने से देश को भी कई आयामों पर फायदा मिला है. फ्री कॉलिंग आने से मोबाइल रखने का खर्च कम हुआ है.

दुनिया के सबसे सस्ता डेटा बाजारों में से एक भारत भी है. डेटा सस्ता होने से डिजिटल इकोनॉमी की रीढ़ मजबूत हुई है.

ऑनलाइन ट्रांजैक्शन्स में हमारे देश ने विकसित और सुपर पावर देशों को भी पीछे छोड़ दिया है. ई-कॉमर्स में नयी जान आयी है.

घर बैठे शॉपिंग, टिकट खरीदना, एंटरटेनमेंट और बैंकिंग सभी आसान हुए हैं. नये धंधे सामने आये हैं. यूनिकॉर्न कंपनियों की बाढ़ सी आ गई है. और फलत: इससे नये रोजगार भी बढ़े हैं.

Jio Anniversary Offer: रिलायंस जियो के हैप्पी बर्थडे पर मुकेश अंबानी लाये जियो यूजर्स के लिए खास ऑफर्स, फायदे ही फायदे

Mukesh Ambani का Free ऑफर करेगा महंगे स्मार्टफोन की छुट्टी, Jio ने बिगाड़ दिया Google का खेल

Jio 2 in 1 Offer: 1 प्लान में चलाएं 2 टीवी, 13 OTT ऐप्स और 800 से ज्यादा चैनल पाएं FREE

Reliance Jio के नये इंटरनेशनल रोमिंग पैक्स, UAE से USA तक मिलेगा डेटा और कॉलिंग का मजा

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola