Mukesh Ambani का Free ऑफर करेगा महंगे स्मार्टफोन की छुट्टी, Jio ने बिगाड़ दिया Google का खेल

Jio New Affordable Phone
Mukesh Ambani Jio Welcome Offer: रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने रिलायंस एन्युअल जनरल मीटिंग 2024 में जियो यूजर्स के लिए फ्री 100 जीबी क्लाउड स्टोरेज देने का ऐलान किया है. इससे महंगे फोन की जरूरत कम होगी और साथ ही, गूगल का खेल बिगड़ सकता है. आइए जानें कैसे-
Mukesh Ambani Jio Welcome Offer Free 100GB Cloud Storage: मुकेश अंबानी ने अपनी रिलायंस जियो के लिए ऐसा दांव चला है, जो महंगे स्मार्टफोन की छुट्टी कर सकता है. स्मार्टफोन यूजर के तौर पर आपको भी पता है कि फोन में फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट के लिए ज्यादा स्टोरेज की जरूरत होती है. जितनी ज्यादा स्टोरेज, उतनी ज्यादा फाेन की कीमत. जियो ने मोबाइल फोन यूजर्स को अब 100GB क्लाउड स्टोरेज फ्री में देने का ऐलान कर दिया है. ऐसे में ज्यादा स्टोरेज वाले महंगे स्मार्टफोन खरीदना नहीं होगी.
100 जीबी तक मुफ्त क्लाउड स्टोरेज वाला जियो ऑफर
रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए वेलकम ऑफर लायी है. कंपनी अपने ग्राहकों को 100 जीबी तक मुफ्त क्लाउड स्टोरेज ऑफर करेगी. यह जियो ऑफर दिवाली पर आ रहा है. इस स्टोरेज में फोटो से लेकर वीडियो और डॉक्यूमेंट तक, कुछ भी स्टोर किया जा सकेगा. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 47वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए, यह जानकारी कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने दी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल औरव अन्य कंपनियां कुछ जीबी फ्री देकर क्लाउड स्टोरेज के लिए यूजर्स से अच्छी-खासी रकम चार्ज करती हैं.
Jio Brain AI Suite – एक खास पेशकश
जियो ब्रेन इसके अलावा जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लैटफॉर्म लॉन्च करने की भी तैयारी कर रहा है. यह कनेक्टेड इंटेलिजेंस, विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ आयेगा. कंपनी ‘एआई एवरीवेयर फॉर एवरीवन’ की थीम पर इसे लॉन्च करेगी. जियो दरअसल पूरे एआई को कवर करनेवाले उपकरणों और प्लैटफाॅर्म्स का एक व्यापक सुइट विकसित कर रहा है – जिसे ‘जियो ब्रेन’ कहा जाता है. मुकेश अंबानी ने कहा, मुझे उम्मीद है कि रिलायंस के भीतर जियो ब्रेन को बेहतर बनाकर, हम एक शक्तिशाली एआई सेवा प्लैटफॉर्म बनाएंगे.
गुजरात के जामनगर में बनेगा एआई-रेडी डेटा सेंटर
हम जामनगर में गीगावाट-स्केल एआई-रेडी डेटा सेंटर स्थापित करने की योजना बना रहे हैं, जो पूरी तरह से रिलायंस की हरित ऊर्जा से संचालित होगा. हमारा लक्ष्य भारत में दुनिया की सबसे किफायती एआई इंफरेंसिंग बनाना है. इससे भारत में एआई एप्लिकेशन ज्यादा किफायती हो जाएंगे और यह सबके लिए सुलभ होगा. साथ ही, जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कई नयी एआई सेवाओं की घोषणा की. इसमें जियो टीवीओएस, Jio Home IoT सॉल्युशन, HelloJio, JioHome ऐप और Jio Phonecall AI शामिल हैं.
Reliance AGM 2024: मुकेश अंबानी का दावा JIO बनी दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल इंटरनेट कंपनी
RIL AGM 2024 Highlights: मुकेश अंबानी बोले- जियो ब्रेन लॉन्च करेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
Mukesh Ambani की रिलायंस इंडस्ट्रीज के एजीएम ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, ऑनलाइन जुड़े लाखों लोग
Mukesh Ambani ने पेश किया Jio AI Cloud, 100GB क्लाउड स्टोरेज मिलेगा FREE, ये है Welcome Offer
Reliance AGM 2024: मुकेश अंबानी का दावा JIO बनी दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल इंटरनेट कंपनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










