Reliance AGM 2024: मुकेश अंबानी का दावा JIO बनी दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल इंटरनेट कंपनी

Mukesh Ambani
मुकेश अंबाने ने Reliance AGM 2024 में बताया है कि जियो दुनया की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी बन गई है. इसके साथ ही 5G और 6G टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में 350 पेटेंट आवेदन किए हैं.
Reliance AGM 2024: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने आज बृहस्पतिवार को कहा कि भारत अब दुनिया का सबसे बड़ा इंटरनेट बाजार है और जियो अपने 49 करोड़ ग्राहकों के साथ वैश्विक मोबाइल इंटरनेट कंपनी बन गई है. रिलायंस जियो के ग्राहक औसतन प्रति माह 30 जीबी से अधिक डेटा का उपयोग कर रहे हैं. उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 47वीं वार्षिक आम बैठक में कहा कि भारत अब दुनिया का सबसे बड़ा डेटा बाजार है, जिसमें जियो ने वैश्विक ट्रैफिक में लगभग आठ प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली है और प्रमुख वैश्विक कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है.
जियो के ग्राहक औसतन हर महीने 30 जीबी से ज्यादा डेटा का कर रहे हैं इस्तेमाल
अंबानी ने और आगे कहा कि जियो के कारण भारत अब दुनिया का सबसे बड़ा डेटा बाजार बन गया है. आज, जियो वैश्विक मोबाइल ट्रैफिक का लगभग आठ प्रतिशत वहन करता है, जो विकसित बाजारों सहित प्रमुख वैश्विक कंपनियों से भी आगे है. जियो के ग्राहक औसतन हर महीने 30 जीबी से ज्यादा डेटा इस्तेमाल कर रहे हैं. जियो की शुरुआत को सिर्फ आठ साल हुए हैं और आठ साल में जियो दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल डेटा कंपनी बन गई है.
डिजिटल होम सर्विस के मामले में जियो है दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक
डिजिटल होम सर्विस के मामले में भी जियो दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है. जियो तीन करोड़ से अधिक घरों में डिजिटल सेवा देती है. जियो एयरफाइबर का लक्ष्य हर 30 दिनों में 10 लाख घरों को जोड़ कर रिकॉर्ड 10 करोड़ घरों तक पहुंचना है. अंबानी ने कहा कि जियो ने 5G और 6G टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में 350 पेटेंट आवेदन किए हैं.
2G ग्राहकों को 4G में लाने की है प्लानिंग
मुकेश अंबानी ने 2G ग्राहकों को 4G में लाने की योजना पेश करते हुए कहा, जैसे-जैसे 5G फोन किफायती होते जाएंगे, जियो के नेटवर्क पर 5G अपनाने की गति बढ़ेगी, जिससे डेटा खपत में और वृद्धि होगी. जैसे-जैसे अधिक यूजर्स 5G नेटवर्क की ओर बढ़ेंगे, हमारे 4G नेटवर्क की क्षमता बढ़ती जाएगी. इससे जियो भारत में 20 करोड़ से अधिक 2G यूजर्स को अपने 4G परिवार में शामिल करने की स्थिति में होगा. पीटीआई भाषा इनपुट के साथ.
Mukesh Ambani ने पेश किया Jio AI Cloud, 100GB क्लाउड स्टोरेज मिलेगा FREE, ये है Welcome Offer
RIL AGM 2024 Highlights: मुकेश अंबानी बोले- जियो ब्रेन लॉन्च करेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
RIL AGM 2024 Highlights: जियो नेटवर्क पर चलता है दुनिया का 8 फीसदी मोबाइल डेटा ट्रैफिक
Jio Choice Number Scheme: जियो यूजर्स चुन सकते हैं मनचाहा नंबर, तरीका बड़ा आसान
Jio Bharat J1: मुकेश अंबानी की कंपनी लायी लाइव टीवी और UPI वाला सस्ता फोन, जानिए इसकी खूबियां
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vikash Kumar Upadhyay
Journalist at Prabhat Khabar Digital, Gold Medalist alumnus MGCU, Former intern Tak App, Biz Tak and DB Digital. Ex reporter INS24 News. Former media personnel District Information and Public Relation Department, Motihari. Former project partner and planner Guardians of Champaran. Very keen to work with the best faculties and in challenging circumstances. I have really a big dream to achieve and eager to learn something new & creative. More than 3 years of experience in Desk and Reporting.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




