RIL AGM 2024 Highlights: जियो नेटवर्क पर चलता है दुनिया का 8 फीसदी मोबाइल डेटा ट्रैफिक

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 29 Aug 2024 3:16 PM

विज्ञापन

Reliance Jio Network

RIL AGM 2024 Highlights: मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस जियो को लॉन्च हुए अभी 8 वर्ष ही हुए हैं और इन आठ वर्षों में उसने दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल डेटा कंपनी बनने का कारनामा कर दिखाया.

विज्ञापन

RIL AGM 2024 Highlights: रिलायंस जियो दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल डेटा कंपनी बन गई है, अकेले जियो के नेटवर्क पर दुनिया का 8 फीसदी मोबाइल डेटा ट्रैफिक चलता है. यह आंकड़ा कितना बड़ा है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह विकसित बाजारों सहित सभी प्रमुख वैश्विक ऑपरेटरों से अधिक है. यह जानकारी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 47वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने दी. उन्होंने कहा कि कंपनी का ग्राहक आधार और डेटा उपयोग लगातार बढ़ रहा है.

8 वर्ष में जियो बनी दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल डेटा कंपनी

मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस जियो को लॉन्च हुए अभी 8 वर्ष ही हुए हैं और इन आठ वर्षों में उसने दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल डेटा कंपनी बनने का कारनामा कर दिखाया. डिजिटल होम सर्विस के मामले में भी जियो दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है. जियो 3 करोड़ से अधिक घरों में डिजिटल सर्विस देती है. जियो एयरफाइबर का लक्ष्य हर 30 दिनों में 10 लाख घरों को जोड़ कर रिकॉर्ड 10 करोड़ घरों तक पहुंचना है.

2जी ग्राहकों को 4जी में लाने का रोडमैप

मुकेश अंबानी ने 2जी ग्राहकों को 4जी में लाने का रोडमैप भी पेश किया, उन्होंने कहा जैसे-जैसे 5G फोन अधिक किफायती होते जाएंगे, जियो के नेटवर्क पर 5G अपनाने की गति बढ़ेगी, जिससे डेटा खपत में और वृद्धि होगी. और जैसे-जैसे अधिक उपयोगकर्ता 5G नेटवर्क की ओर बढ़ेंगे, हमारे 4G नेटवर्क की क्षमता बढ़ती जाएगी. इससे जियो भारत में 20 करोड़ से अधिक 2G उपयोगकर्ताओं को जियो के 4G परिवार में शामिल करने की स्थिति में होगा.

Mukesh Ambani ने दिया बड़ा गिफ्ट, JIO यूजर्स को 100GB क्लाउड स्टोरेज मिलेगा FREE

RIL AGM 2024 Highlights: मुकेश अंबानी बोले- जियो ब्रेन लॉन्च करेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

Jio Choice Number Scheme: जियो यूजर्स चुन सकते हैं मनचाहा नंबर, तरीका बड़ा आसान

Jio Bharat J1: मुकेश अंबानी की कंपनी लायी लाइव टीवी और UPI वाला सस्ता फोन, जानिए इसकी खूबियां

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola