Mukesh Ambani की रिलायंस इंडस्ट्रीज के एजीएम ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, ऑनलाइन जुड़े लाखों लोग
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 30 Aug 2024 5:07 PM
Mukesh Ambani Reliance Industries
Mukesh Ambani Reliance Industries Ltd RIL AGM 2024: लाखों की तादाद में शेयरधारक, कंपनी की आमसभा में घर बैठे भाग ले सकें इसके लिए कंपनी ने कई बड़े तकनीकी इंतजाम किये थे.
Mukesh Ambani RIL AGM 2024: भारत के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Ltd.) ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. अरबपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की ऑनलाइन वार्षिक आम बैठक (Annual General Meeting) में 5 लाख 52 हजार से अधिक शेयरधारकों व अन्य लोगों ने हिस्सा लिया.
कोविड के समय से वर्चुअल एजीएम करती आ रही कंपनी
बड़ी संख्या में एजीएम में शामिल होकर शेयरधारकों ने पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिये. पिछला रिकॉर्ड 2023 में हुई एजीएम का था, जिसमें करीब 4 लाख 30 हजार लोगों ने हिस्सा लिया था. 2022 में यह संख्या 3 लाख 90 हजार रही थी. कोविड महामारी के समय से ही कंपनी वर्चुअल एजीएम करती आ रही है.
जियोमीट पर हुई कंपनी की एजीएम
लाखों की तादाद में शेयरधारक, कंपनी की आमसभा में घर बैठे भाग ले सकें इसके लिए कंपनी ने कई बड़े तकनीकी इंतजाम किये थे. वीडियो कॉलिंग ऐप जियोमीट पर हुई कंपनी की एजीएम में मूक बधिरों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई थी.
चैटबॉट नंबर भी जारी
कंपनी की ओर से शेयरधारकों के समक्ष जो प्रस्ताव रखे गए, वे सभी सांकेतिक भाषा में उपलब्ध थे. इसके अलावा, रिलायंस ने एक चैटबॉट नंबर भी जारी किया, जिस पर शेयरहोल्डर्स व अन्य लोग अपने सवालों के जवाब जान सकते हैं.
शेयरधारकों का विश्वास
रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रवक्ता ने कहा कि अधिक से अधिक शेयरधारकों का एजीएम में शामिल होना, कंपनी में शेयरधारकों के विश्वास को दिखाता है. 5 लाख 52 हजार से अधिक लोगों का जियोमीट पर जुड़ना देश ही नहीं विश्व के लिए भी एक उपलब्धि है. हमारी टेक्निकल टीमें दिन रात इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगी रहीं.
Mukesh Ambani का Free ऑफर करेगा महंगे स्मार्टफोन की छुट्टी, Jio ने बिगाड़ दिया Google का खेल
Mukesh Ambani ने पेश किया Jio AI Cloud, 100GB क्लाउड स्टोरेज मिलेगा FREE, ये है Welcome Offer
Reliance AGM 2024: मुकेश अंबानी का दावा JIO बनी दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल इंटरनेट कंपनी
Reliance AGM 2024: मुकेश अंबानी का दावा JIO बनी दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल इंटरनेट कंपनी
RIL AGM 2024 Highlights: मुकेश अंबानी बोले- जियो ब्रेन लॉन्च करेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










