Jio के 1.5GB डेली डेटा वाले ये 5 प्लान हैं वैल्यू फॉर मनी, जानें आपके लिए कौन सा रहेगा परफेक्ट

Published by : Ankit Anand Updated At : 19 Feb 2026 11:02 PM

विज्ञापन

जियो प्रीपेड प्लान्स

Jio अपने यूजर्स के लिए 1.5GB रोजाना डेटा वाले कई प्रीपेड प्लान देता है. कुछ कम दिनों के लिए और कुछ लंबी वैलिडिटी के लिए. अगर आप रोज इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं, तो जरा एक बार रोज का खर्च (cost per day) निकालकर देख लीजिए. इससे साफ पता चल जाता है कि कौन-सा प्लान आपकी जेब पर कम भारी पड़ेगा और ज्यादा फायदेमंद होगा.

विज्ञापन

अगर आपके फोन में जियो का सिम है और रोज इंटरनेट की अच्छी-खासी जरूरत पड़ती है, तो सही डेटा प्लान चुनना थोड़ा कन्फ्यूजिंग हो जाता है. मार्केट में इतने सारे रिचार्ज ऑप्शन हैं कि समझ ही नहीं आता कौन सा प्लान फायदेमंद है. जियो अपने यूजर्स को कई तरह के प्रीपेड प्लान देता है, लेकिन रोज 1.5GB डेटा वाला प्लान सबसे ज्यादा पॉपुलर माना जाता है. ऐसा इसलिए है कि इनमें न तो बहुत कम डेटा मिलता है और न ही बहुत ज्यादा खर्च होता है. 

लेकिन यहां एक छोटी सी बात ज्यादातर लोग नजरअंदाज कर देते हैं. हम अक्सर सिर्फ प्लान की कीमत देखकर रिचार्ज कर लेते हैं, जबकि असली गेम उसकी वैलिडिटी में छुपा होता है. जब आप हर प्लान का रोज का खर्च निकालकर देखते हैं, तब समझ आता है कि कौन सा पैक सच में वैल्यू फॉर मनी है. तो आइए एक-एक करके इन प्लान्स को समझते हैं.

Jio का 666 रुपये वाला प्लान  

इस प्लान में आपको 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ हर दिन 1.5GB डेटा मिलता है. यानी अगर हिसाब लगाएं तो रोज का खर्च करीब 9.51 रुपये पड़ता है, जो इस कैटेगरी में काफी किफायती माना जा सकता है.

खास बात ये है कि ये प्लान उन लोगों के लिए बढ़िया है जो बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं, लेकिन सीधे तीन महीने वाले प्लान में भी नहीं जाना चाहते.

Jio का 579 रुपये वाला प्लान  

इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है और हर दिन 1.5GB डेटा मिलता है. यानी लगभग 10.34 रुपये प्रतिदिन में आपका काम चल जाता है. सीधी बात करें तो ये प्लान मंथली और लंबे समय वाले प्लान के बीच का बैलेंस देता है. बार-बार रिचार्ज करने की झंझट भी कम हो जाती है और रोज का खर्च भी ज्यादा भारी नहीं पड़ता.

Jio का 889 रुपये वाला प्लान 

इसमें आपको पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है और हर दिन 1.5GB डेटा दिया जाता है. यानी रोजाना का खर्च करीब ₹10.58 ही बैठता है. सीधी बात ये है कि अगर आप ऐसा प्लान चाहते हैं जो लगभग तीन महीने तक आराम से चल जाए और बीच-बीच में रिचार्ज की टेंशन न रहे, तो ये प्लान आपके काम आ सकता है.

Jio का 319 रुपये वाला प्लान 

ये प्लान फिक्स 28 दिन वाला नहीं है, बल्कि पूरे कैलेंडर मंथ के हिसाब से चलता है. यानी हर महीने की डेट के अनुसार इसकी वैलिडिटी रहती है. इसमें आपको डेली 1.5GB डेटा मिलता है. अगर 30 दिन का महीना मान लें, तो इसका रोज का खर्च लगभग Rs 10-11 के आसपास पड़ता है.

सीधी भाषा में कहें तो ये प्लान उन लोगों के लिए सही है जो हर महीने एक फिक्स डेट पर रिचार्ज करना चाहते हैं और चार हफ्ते वाले साइकिल में नहीं उलझना चाहते.

Jio का 299 रुपये वाला प्लान 

अगर आप ₹299 वाला प्लान लेते हैं, तो इसमें आपको डेली 1.5GB डेटा मिलता है. इसकी वैलिडिटी 28 दिन की होती है. यानी अगर हिसाब लगाएं तो यह प्लान आपको लगभग 10.68 प्रतिदिन के खर्च में पड़ता है. जो लोग हर चार हफ्ते में रिचार्ज करवाने के आदी हैं, उनके लिए यह प्लान आज भी एक आसान और पॉपुलर ऑप्शन बना हुआ है.

आप लिए कौन सा रहेगा सही?

अगर आप Jio के 1.5GB रोज वाले प्लान देख रहे हैं, तो 666 रुपये वाला पैक सबसे सस्ता पड़ता है रोज के हिसाब से. वहीं 889 रुपये वाला प्लान सबसे लंबी वैलिडिटी देता है. मंथली यूजर्स के लिए 319 रुपये और 299 रुपये वाले प्लान भी ठीक-ठाक ऑप्शन हैं, क्योंकि हर महीने रिचार्ज करने की आदत रहती है. हालांकि इनका रोज का खर्च थोड़ा ज्यादा पड़ता है.

सीधी बात करें तो अगर आप पैसे की पूरी वैल्यू चाहते हैं और 1.5GB रोज डेटा यूज करते हैं, तो लंबी वैलिडिटी वाले प्लान ज्यादा फायदेमंद रहते हैं. 666 रुपये वाला प्लान खास इसलिए दिखता है क्योंकि इसमें लंबे समय तक चलने की सुविधा भी है और रोज का खर्च भी कम पड़ता है. वहीं छोटे प्लान उन लोगों के लिए बेहतर हैं जो ज्यादा लंबी वैलिडिटी नहीं चाहते और सिर्फ फ्लेक्सिबिलिटी चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: ₹398 में Vi दे रहा है 300GB हाई-स्पीड डेटा

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola