मिस हो गया Bigg Boss का एपिसोड? तो Jio का ये प्लान है बेस्ट, 90 दिनों के लिए Free मिलेगा JioHotstar
Published by : Shivani Shah Updated At : 01 Sep 2025 12:54 PM
जियो फ्री हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन प्लान
अगर आप Bigg Boss देखने के शौकीन हैं, लेकिन टीवी पर आप नहीं देख पा रहे हैं, तो कोई बात नहीं. आज हम आपको ऐसे प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिससे आपको न सिर्फ 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड डेटा मिलेगा बल्कि फ्री में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. जिससे आप कहीं भी कभी भी जब मन तब आराम से Bigg Boss देख पाएंगे.
Jio Free Hotstar Subscription Plan: Colors TV पर शुरू हुए रिएल्टी शो Bigg Boss का दीवाना हर कोई है. क्योंकि, Bigg Boss में एंटरटेनमेंट का डोज भर-भर कर मिलता है. कभी कंटेस्टेंट के ड्रामे तो कभी उनके बीच हुई फाइट. हर एपिसोड में फुल-ऑन मजा. ऐसे में अगर आपसे भी Bigg Boss का कोई भी ड्रामा, फाइट या ट्विस्ट मिस हो गया है, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं. आप सस्ते में हर मिस्ड एपिसोड देख सकते हैं, वो भी अनलिमिटेड डेटा के साथ. क्योंकि, Jio के पास ऐसा किफायती प्लान है, जिसमें आपको JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा, वो भी 90 दिनों के लिए. यानी कि बिग बॉस का पूरा मसाला आप जब चाहे, जहां चाहे, बिना रुकावट देख सकते हैं. तो फिर चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में.
Jio का 90 दिनों वाला JioHotstar प्लान | Jio 90 Days Free Hotstar Plan
प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स को कई सारे प्लान्स ऑफर करती है. जिसमें अनलिमिटेड डेटा के साथ-साथ OTT सब्सक्रिप्शन भी मौजूद हैं. ऐसे में जियो का एक ऐसा प्लान भी है, जिसमें आपको न सिर्फ 90 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलेगी बल्कि इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ अनलिमिटेड डेटा भी मिलेगा. साथ ही इस प्लान में आपको JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन का फायदा भी मिलेगा. यानी कि 90 दिनों तक बिना डेटा की चिंता किए आप आराम से JioHotstar पर Bigg Boss का मजा ले सकते हैं. इस प्लान की कीमत सिर्फ 899 रुपये है.
Jio का 899 रुपये वाला प्लान | Jio Rs 899 Plan Details
वैलिडिटी: 90 दिन यानी कि पूरे 3 महीने
डेटा: हर दिन 2GB+20GB एक्स्ट्रा
कॉलिंग: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
SMS: डेली 100 फ्री SMS
अन्य बेनेफिट्स: अनलिमिटेड 5G डेटा, JioTV और JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन. साथ में JioAICloud का फ्री एक्सेस
अगर आप जियो का ये 899 रुपये वाला प्लान लेते हैं, तो न सिर्फ आपका नंबर लंबे समय तक के लिए एक्टिव रहेगा बल्कि आप 90 दिनों तक के लिए अनलिमिटेड डेटा के साथ-साथ फ्री में JioHotstar भी देख पाएंगे. ऊपर से इस प्लान में कंपनी एक्स्ट्रा 20GB डेटा भी दे रही है. जिससे आप बिना रुकावट Bigg Boss देख सकते हैं.
200 दिनों तक चलता है Jio का यह प्लान, बेनिफिट्स देख तुरंत खुद और मम्मी-पापा का कर देंगे रिचार्ज
Jio Recharge Plans Under 200: अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और Free OTT सब्सक्रिप्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










