Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी: 500 रुपये से कम में हर दिन मिलेगा 2GB डेटा और ढेरों बेनिफिट्स
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 12 Sep 2025 5:56 PM
Jio का ₹209 रिचार्ज: वैलिडिटी, डेटा और फ्री JioTV
Jio Recharge Plans: Jio के 198, 349 और 445 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT सब्सक्रिप्शन मिल रहा है. जानिए कौन-सा प्लान आपके लिए बेस्ट है
Jio Recharge Plans: भारत के सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर Jio ने अपने यूजर्स के लिए ऐसे धमाकेदार रिचार्ज प्लान पेश किए हैं, जो न सिर्फ बजट में फिट बैठते हैं बल्कि डेटा, कॉलिंग और OTT सब्सक्रिप्शन के मामले में भी शानदार हैं. अगर आप 500 रुपये से कम में बेस्ट वैल्यू चाहते हैं, तो ये प्लान्स आपके लिए परफेक्ट हैं.
198 रुपये वाला प्लान: 14 दिन की वैधता में भरपूर डेटा
- डेटा बेनिफिट: रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा
- SMS: 100 SMS प्रतिदिन
- कॉलिंग: अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग
- सब्सक्रिप्शन: JioTV और JioCloud का फ्री एक्सेस
- वैधता: 14 दिन
यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो कम कीमत में सीमित समय के लिए हाई डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स चाहते हैं.
349 रुपये वाला प्लान: 28 दिन की वैधता और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स
- डेटा बेनिफिट: रोजाना 2GB 5G डेटा
- SMS: 100 SMS प्रतिदिन
- कॉलिंग: फ्री वॉइस कॉलिंग
- सब्सक्रिप्शन: JioTV, JioCloud
- स्पेशल ऑफर:
- JioHome का 2 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन
- JioHotstar मोबाइल एक्सेस
- JioFinance में 2% एक्स्ट्रा गोल्ड
- Zomato Gold और JioSaavn का एक्सेस
- वैधता: 28 दिन
यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो एंटरटेनमेंट और फाइनेंस बेनिफिट्स के साथ डेटा का भरपूर इस्तेमाल करना चाहते हैं.
445 रुपये वाला प्लान: OTT का धमाका और डेटा की भरमार
- डेटा बेनिफिट: रोजाना 2GB डेटा
- SMS: 100 SMS प्रतिदिन
- कॉलिंग: अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग
- OTT सब्सक्रिप्शन:
- Sony LIV
- ZEE5
- Liongate Play
- Discovery+
- Sun NXT
- Kanchha Lannka
- Planet Marathi
- Chaupal
- FanCode
- Hoichoi
- वैधता: 28 दिन
यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो हर दिन एंटरटेनमेंट का फुल डोज चाहते हैं.
Jio Recharge Plans: डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, कई सब्सक्रिप्शन ऑफर्स
Jio के ये तीनों प्लान्स 500 रुपये से कम में आते हैं और हर दिन 2GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग व कई सब्सक्रिप्शन ऑफर्स देते हैं. चाहे आप कम समय के लिए रिचार्ज करना चाहें या पूरे महीने भरपूर एंटरटेनमेंट चाहते हों- Jio के पास हर यूजर के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है.
Jio अपने इन प्लान्स में दे रहा 20GB EXTRA DATA, अब जी भरकर देखिए OTT और Reels
349 रुपये के प्लान में मिल रहा 3000 का फायदा, Unlimited डेटा से लेकर 1 महीने का रिचार्ज भी FREE
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










