Jio Down होने पर सोशल मीडिया में होने लगी चकल्लस, देखें मजेदार मीम्स
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 17 Sep 2024 4:40 PM
Jio Down Memes / Social Media
Jio Down Social Media Memes: विश्वकर्मा और अनंत चतुर्दशी के दिन, यानी 17 सितंबर 2024 को रिलायंस जियो की सर्विस देशभर में ठप हो गई. इसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम्स चलने लगे-
Jio Down: जियो का मोबाइल नेटवर्क डाउन होने से देशभर के तमाम यूजर्स को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. जियो का नेटवर्क डाउन होने से यूजर्स इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप, एक्स, स्नैपचैट, यूट्यूब और गूगल सहित अन्य एप्लिकेशंस को ऐक्सेस करने में दिक्कत की शिकायत की. कई यूजर्स ने मंगलवार सुबह से ही मोबाइल कनेक्टिविटी और इंटरनेट सर्विस में समस्याओं की शिकायत की. सर्विस आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर ने भी जियो के सर्विस डाउन होने की पुष्टि की है. डाउनडिटेक्टर के अनुसार, दोपहर तक समस्या की रिपोर्ट करने वाले यूजर्स की संख्या बढ़ गई. इधर जियो के डाउन होने से यूजर्स का जमावड़ा सोशल मीडिया पर लगा और इस टॉपिक पर तरह-तरह के मीम्स फ्लोट करने लगे.
8 साल का हुआ जियो, टकाटक इंटरनेट चला रहे लोग, डेटा खपत में भारत पहले स्थान पर
Mukesh Ambani का Free ऑफर करेगा महंगे स्मार्टफोन की छुट्टी, Jio ने बिगाड़ दिया Google का खेल
Jio 2 in 1 Offer: 1 प्लान में चलाएं 2 टीवी, 13 OTT ऐप्स और 800 से ज्यादा चैनल पाएं FREE
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










