Apple के WWDC 2026 में क्या हुआ खास? जानें Siri AI और iOS 27 समेत 7 बड़े ऐलान
Published by : Ankit Anand Updated At : 09 Jun 2026 7:52 AM
WWDC 2026 के दौरान टिम कुक का प्रेजेंटेशन (Photo: @tim_cook/X)
Apple के WWDC 2026 में कंपनी ने अपने पूरे इकोसिस्टम को AI से और ज्यादा स्मार्ट बना दिया है. नया Siri अब पहले से ज्यादा समझदार और इंटरैक्टिव हो गया है. वहीं iOS 27 और macOS Golden Gate ने परफॉर्मेंस और डिजाइन को बेहतर किया है. साथ ही Safari और दूसरे ऐप्स में भी AI फीचर्स ऐड हो गए हैं.
Apple ने WWDC 2026 के अपने लंबे keynote में ढेर सारी नई चीजों का ऐलान किया है. इस इवेंट की सबसे बड़ी हाईलाइट में iOS 27, macOS Golden Gate, नए और बेहतर Apple Intelligence फीचर्स और पूरी तरह से नया Siri शामिल रहा. इसके अलावा Apple ने अपने कई अहम ऐप्स जैसे Photos, Safari, Messages, Calendar, Home और Shortcuts को भी AI के साथ पूरी तरह अपग्रेड कर दिया है. अब इनका यूज पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और आसान हो जाएगा. चलिए एक नजर डालते हैं उन सभी मेजर अपडेट्स पर जो इस इवेंट में सामने आए.
Siri में आया बड़ा अदलाव
WWDC 2026 में इस बार सबसे ज्यादा चर्चा Siri की रही. Apple ने आखिरकार अपने लंबे समय से इंतजार किए जा रहे Siri अपडेट को कन्फर्म कर दिया है. इसमें अब पर्सनल कॉन्टेक्स्ट, ऑन-स्क्रीन अवेयरनेस और इन-ऐप एक्शन्स जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलेंगे. इस नए Siri में अब सिर्फ बोलने वाला असिस्टेंट नहीं रहेगा, बल्कि यह ज्यादा समझदार और इंटरैक्टिव हो गया है. कंपनी ने इसके नए एनीमेशन भी दिखाए हैं. अब Siri Dynamic Island के अंदर भी नजर आएगा.
Apple के मुताबिक Siri अब आपके साथ बातचीत करके नए आइडिया सोचने में मदद करेगा, आपके प्लान को बेहतर बनाने में मदद करेगा और कहीं घूमने या काम के लिए पूरी डिटेल प्लानिंग भी बना देगा. अब इसे Siri AI नाम दिया गया है और यह एक कस्टम Gemini मॉडल पर काम करता है. वैसे ‘Hey Siri’ से इसे पहले की तरह ही एक्टिवेट किया जा सकता है. लेकिन अब आप Dynamic Island से स्वीप डाउन करके या साइड बटन दबाकर भी इसे चला सकते हैं. इसके अलावा Siri AI अब iPad और Mac के Spotlight में भी शामिल हो गया है, जहां आप स्क्रीन पर मौजूद images, files और text से जुड़े सवाल भी पूछ सकते हैं.
Siri के लिए आया अलग से ऐप
अब Siri भी बाकी AI चैटबॉट्स की तरह एक नए ऐप के साथ और ज्यादा स्मार्ट हो गई है. इस नए ऐप में यूजर्स को अपनी सारी पुरानी Siri बातचीत की लिस्ट दिखती है, और नीचे एक पेंसिल जैसा आइकन मिलता है जिससे आप तुरंत नई चैट शुरू कर सकते हैं. खास बात ये है कि ये ऐप iPhone, iPad, Apple Watch, Apple Vision Pro और Mac सब पर काम करेगा.
iPhone का कैमरा ऐप अब Siri के साथ और भी स्मार्ट हुआ
iPhone के कैमरा ऐप में अब एक नया Siri मोड आने वाला है. अब आप बस कैमरा किसी चीज, जगह, डॉक्यूमेंट या खाने पर पॉइंट करेंगे और Siri से सीधे पूछ सकेंगे कि ये क्या है या इसके बारे में जानकारी क्या है. इसके साथ ही Apple दो और काम के फीचर्स भी जोड़ रहा है. पहला, अब आप Siri की मदद से बिल्स को स्कैन करके दोस्तों के बीच खर्च आसानी से बांट सकते हैं और Apple Cash के जरिए पेमेंट भी कर सकते हैं. दूसरा फीचर खाने से जुड़ा है. अब Siri आपके प्लेट में रखे खाने की न्यूट्रिशन जानकारी भी बता सकेगा. यानी आप तुरंत जान पाएंगे कि आप क्या खा रहे हैं और कितना हेल्दी है.
macOS Golden Gate
Apple ने WWDC 2026 में अपना नया macOS 27 ‘Golden Gate’ पेश कर दिया है, जो Mac कंप्यूटर्स के लिए अगला बड़ा अपडेट है. इस बार Apple ने एक बड़ा बदलाव भी किया है. macOS 27 अब Intel वाले Macs को सपोर्ट नहीं करेगा. कंपनी पहले ही बता चुकी थी कि macOS Tahoe Intel Macs के लिए आखिरी बड़ा फीचर अपडेट होगा. हालांकि Intel Macs को अभी अगले 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे. लेकिन नए फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी सिर्फ Apple Silicon वाले Macs में ही मिलेंगे.
iOS 27
Apple ने WWDC 2026 में अपना नया iOS 27 पेश किया है, जो iPhone यूजर्स के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आ रहा है. इस अपडेट में पहले से ज्यादा स्मूद और ऑप्टिमाइज्ड इंटरफेस मिलेगा. साथ ही पिछले साल आए Liquid Glass डिजाइन को और बेहतर बनाया गया है. Apple का दावा है कि इस अपडेट के बाद ऐप्स लगभग 30% तक तेजी से खुलेंगे और फोटो लोडिंग स्पीड में भी करीब 70% तक का सुधार देखने को मिलेगा. यह iOS 27 सपोर्टेड iPhones में 2026 की तीसरी तिमाही तक रोलआउट किया जाएगा.
ऐप्स के लिए Apple Intelligence
Apple अब अपने कई ऐप्स में AI फीचर्स को और ज्यादा स्मार्ट बना रहा है. Messages ऐप में अब चैट के हिसाब से खुद ही फोटो सजेस्ट होने लगेंगी, ताकि बातचीत और आसान व रिलेटेबल लगे. Phone ऐप भी अब पहले से ज्यादा स्मार्ट हो गया है. कॉल शुरू होते ही फ्लाइट डिटेल्स जैसे जरूरी इनफॉर्मेशन खुद सामने ला देगा. Mail ऐप में भी AI की मदद से स्मार्ट सुझाव मिलेंगे और यह कैलेंडर इवेंट्स को समझकर उन्हें बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करेगा. वहीं Image Playground में नए एडिटिंग टूल्स आए हैं, जिनसे फोटो को और साफ-सुथरा बनाया जा सकेगा और अनचाही चीजें हटाई जा सकेंगी.
Safari ब्राउजर हुआ अपग्रेड
Apple ने अपने Safari ब्राउजर को अब एक बड़ा AI अपग्रेड दिया है. अब यह ब्राउजर आपके खुले हुए टैब्स को खुद ही टॉपिक्स के हिसाब से ऑर्गनाइज कर देगा, जिससे काम करना आसान हो जाएगा और कन्फ्यूजन भी नहीं रहेगा. इसके अलावा ‘Notify Me’ नाम का नया फीचर भी जोड़ा गया है, जो किसी भी वेबसाइट को लगातार मॉनिटर करता रहेगा और जैसे ही कोई बदलाव होगा, जैसे किसी प्रोडक्ट का स्टॉक में आना, तो आपको तुरंत अलर्ट मिल जाएगा.
यह भी पढ़ें: ChatGPT में आया नया Lockdown Mode, जानें क्या है ये फीचर और कैसे करता है काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










