Jio, Airtel, Vi Plans Under 200: कम कीमत में अनलिमिटेड फायदे के साथ आते हैं ये प्लान्स, चेक करें डिटेल्स
Published by : Ankit Anand Updated At : 05 Sep 2025 12:56 PM
Jio, Airtel, Vi Plans Under 200: 200 रुपये से कम वाले प्लान्स
Jio, Airtel, Vi Plans Under 200: जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियां हैं. ये कंपनियां अलग-अलग दाम में कई तरह के रिचार्ज प्लान अपने यूजर्स को ऑफर करते हैं. आज हम आपको इन तीनों के 200 रुपये से कम वाले रिचार्ज की जानकारी देने जा रहे हैं. आइए जानते हैं.
Jio, Airtel, Vi Plans Under 200: देश की बड़ी टेलिकॉम कंपनियां गिनने बैठे तो रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया सबसे पहले आते हैं. ये कंपनियां अलग-अलग दाम में कई तरह के रिचार्ज प्लान अपने यूजर्स को ऑफर करते हैं. इन प्लान्स में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, इंटरनेट डेटा और SMS जैसी सुविधाएं मिलती हैं. खास बात यह है कि आज हम आपको जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया में 200 रुपये से कम वाले रिचार्ज की जानकारी देने जा रहे हैं. आइए जानते हैं.
Jio का 198 रुपये वाला प्लान
जियो का 198 रुपये वाला रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 14 दिनों की है. इसमें आपको डेली 2GB डेटा मिलता है, यानी पूरे प्लान में 28GB डेटा आप यूज कर सकते हैं. आपको बताते चले कि अगर रोज का डेटा खत्म हो गया तो इंटरनेट की स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी. वहीं, अगर आप 5G एरिया में हैं तो आप अनलिमिटेड 5G डेटा भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
इस जियो प्रीपेड प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है. रोजाना 100 SMS बिल्कुल फ्री में भेज सकते हैं. इसके साथ ही इस प्लान में आपको JioTV और JioCloud का सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिलता है.
Airtel का 199 रुपये वाला प्लान
एयरटेल का 199 रुपये वाला प्लान में आपको 2GB डेटा मिलता है. इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा दी गयी है. डेली 100 SMS भी फ्री मिलते हैं. इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिल जाती है.
प्लान के एक्स्ट्रा फायदे की बात करें तो इसमें ‘Airtel Warning: SPAM’ फीचर मिलता है, जिससे फोन पर आने वाले स्पैम कॉल और मैसेज ब्लॉक करने में मदद मिलती है. साथ ही Xstream Play ऐप पर फ्री में टीवी शो, मूवी और लाइव चैनल देखने का भी ऑप्शन मिलता है.
आपको बता दें कि इसमें प्रीमियम सब्सक्रिप्शन शामिल नहीं है. साथ ही इस प्लान में आपको 30 दिन तक फ्री हैलोट्यून्स भी मिल जाता है. इतना ही नहीं, इस प्लान में आपको 12 महीने के लिए 17 हजार रुपये वाला Perplexity Pro AI सब्सक्रिप्शन भी बिल्कुल फ्री में मिलता है.
Vi का 199 रुपये वाला प्लान
Vi के पास 200 रुपये से कम में वाले दो अनलिमिटेड रिचार्ज प्लान हैं. पहला प्लान की कीमत 189 रुपये है. इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 1GB डेटा और 300 SMS मिलते हैं. इसकी वैलिडिटी 26 दिन की है. डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट यूज करने पर 50 पैसे प्रति MB चार्ज लगेगा.
वहीं अगर दूसरे प्लान की बात करें तो यह 199 रुपये का है. इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है लेकिन डेटा 2GB तक दिया जाता है. इसमें भी 300 SMS मिलेंगे और इसकी वैलिडिटी 28 दिन की रहती है. डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट 50 पैसे प्रति MB के हिसाब से चलेगा.
यह भी पढ़ें: Jio 9th Anniversary Offer: यूजर्स को मिलेगा 3 दिन तक मुफ्त अनलिमिटेड डेटा, 1 महीने का रिचार्ज FREE
यह भी पढ़ें: सिर्फ चाहिए कॉलिंग रिचार्ज? तो Jio के इन सस्ते प्लान्स से होगी अनलिमिटेड बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










