Jio 9th Anniversary Offer: यूजर्स को मिलेगा 3 दिन तक मुफ्त अनलिमिटेड डेटा, 1 महीने का रिचार्ज FREE

Published by : Shivani Shah Updated At : 05 Sep 2025 11:27 AM

विज्ञापन

जियो की 9वीं वर्षगांठ ऑफर

Jio 9th Anniversary Offer: आज रिलायंस जियो को टेलीकॉम सेक्टर में पूरे 9 साल हो गए. साथ ही कंपनी ने अपने 500 मिलियन यानी 50 करोड़ यूजर्स भी पूरे कर लिए हैं. ऐसे में इस खास मौके पर कंपनी कई सारे ऑफर्स अपने यूजर्स को दे रही है. जिसमें 3 दिन तक अनलिमिटेड डेटा से लेकर 1 महीने का रिचार्ज कंपनी यूजर्स को फ्री दे रही है. इसके अलावा कंपनी और भी बहुत कुछ दे रही है.

विज्ञापन

Jio 9th Anniversary Offer: टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो के आज 9 साल पूरे हो गए. आज कंपनी अपने 10वें साल में प्रवेश करने वाली है. इन 9 सालों में Jio देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी बन गई है. इतना ही नहीं, देश भर में Jio के 500 मिलियन यूजर्स भी पूरे हो गए हैं. ऐसे में इस ऐतिहासिक मौके पर कंपनी ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए 3 स्पेशल सेलिब्रेशन प्लान्स ऑफर्स लॉन्च किया है. जिससे यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा से लेकर एंटरटेनमेंट, फैशन और भी बहुत सारी सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं. ये ऑफर्स आज से यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं, तो फिर चलिए जानते हैं इन ऑफर्स के बारे में.

Jio 9th Anniversary Weekend Offer: 3 दिन तक अनलिमिटेड डेटा

Jio ने 5 से 7 सितंबर तक एनिवर्सरी वीकेंड का ऐलान किया है. इस ऑफर में कंपनी सभी 5G यूजर्स को 3 दिनों तक अनलिमिटेड डेटा का फायदा दे रही है. फिर चाहे यूजर का रिचार्ज प्लान कोई सा भी एक्टिव क्यों न हो. सभी यूजर्स हाई-स्पीड डेटा का लाभ उठा सकेंगे. वहीं, 4G यूजर्स 39 रुपये के ऐड-ऑन से 3GB प्रतिदिन डेटा का लाभ उठा सकते हैं.

जियो एनिवर्सरी वीकेंड ऑफर

Jio 9th Anniversary Month Offer: 349 रुपये का सेलिब्रेशन प्लान

Jio ने प्रीपेड से लेकर पोस्टपेड सभी यूजर्स के लिए 349 रुपये का सेलिब्रेशन प्लान लेकर आई है. इस प्लान को भी आज से यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. ऐसे में अगर यूजर्स आज 5 सितंबर को इस प्लान को रिचार्ज करते हैं, तो उन्हें 5 अक्टूबर तक हर दिन अनलिमिटेड डेटा के साथ-साथ 3000 रुपये तक का वाउचर मिलेगा. साथ ही कई सारे प्लेटफॉर्म्स की सर्विस भी फ्री मिलेगी. जैसे कि:

  • 1 महीने के लिए JioHotstar सब्सक्रिप्शन
  • 1 महीने के लिए JioSaavn Pro पर अनलिमिटेड कॉलिंग ट्यूनस
  • 3 महीने के लिए Zomato Gold मेंबरशिप,
  • AJIO पर फैशन डील्स ,
  • EaseMyTrip पर ट्रैवल ऑफर्स
  • 6 महीने के लिए Netmeds
  • JioGold पर 2% अतिरिक्त डिजिटल गोल्ड
  • JioHome का 2 महीने का फ्री ट्रायल

वहीं, इस प्लान में मिल रहे बेनेफिट्स कि बात करें तो 349 रुपये में जियो अपने यूजर्स को डेली 2GB डेटा के साथ-आठ अनलिमिटेड डेटा-कॉलिंग, रोजाना के 100 फ्री SMS का फायदा दे रहा है.

जियो एनिवर्सरी मंथ ऑफर

Jio 9th Anniversary Offer: 12 रिचार्ज पर 13वां महीना फ्री

सबसे खास बात तो यह है कि, जियो अपने यूजर्स को एक महीने का रिचार्ज फ्री दे रहा है. दरअसल, कंपनी के 349 रुपये के सेलिब्रेशन ऑफर को अगर आप 5 सितंबर से लगातार 12 महीने तक चुनते हैं, तो 13वें महीने कंपनी आपको बिल्कुल फ्री सर्विस देगी. यानी कि फ्री में आप एक महीना इस प्लान की सर्विस का फायदा उठा सकेंगे.

जियो एनिवर्सरी 1 महीने का रिचार्ज ऑफर

Jio 9th Anniversary Offer: जियो होम यूजर्स के लिए भी खास ऑफर

Jio ने प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स के अलावा JioHome यूजर्स के लिए भी ऑफर लॉन्च किया है. कंपनी ने 1200 रुपये के जियोहोम प्लान का भी ऐलान किया है. जिसमें यूजर्स को 1200 रुपये में 2 महीने का कनेक्शन मिलेगा. साथ ही यूजर्स को कई सारे बेनेफिट्स भी मिलेंगे. जैसे:

  • 1000+ लाइव टीवी चैनल्स
  • 30 Mbps अनलिमिटेड डेटा
  • 12+ OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन
  • Wi-Fi 6 राउटर और 4K स्मार्ट सेट टॉप बॉक्स
  • 2 महीने फ्री Amazon Prime Lite
  • जियो गोल्ड पर 2% अतिरिक्त डिजिटल गोल्ड
  • 3000 रुपये का सेलिब्रेशन वाउचर
जियो एनिवर्सरी जियो होम ऑफर

Jio का एनिवर्सरी मंथ ऑफर, 1 महीने के फ्री रिचार्ज के साथ मिलेगा 3000 रुपये का वाउचर

सिर्फ चाहिए कॉलिंग रिचार्ज? तो Jio के इन सस्ते प्लान्स से होगी अनलिमिटेड बात

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola