Jio-Airtel ने बाढ़ प्रभावित राज्यों में रिचार्ज वैलिडिटी बढ़ाई, फ्री कॉलिंग-डेटा देने का किया ऐलान

Updated:
विज्ञापन
Jio-Airtel extend recharge plan validity

Jio-Airtel ने बढ़ाई जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी

देश की टॉप टेलीकॉम कंपनी Jio-Airtel ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अपने यूजर्स के लिए खास इंतजाम किया है. इन इलाकों के प्रीपेड, पोस्‍टपेड और ब्रॉडबैंड यूजर्स का रिचार्ज खत्म होने के बाद भी कंपनी इन्हें 3 दिनों तक की एक्स्ट्रा वैलिडिटी देगी. जिससे ये बिना किसी रुकावट के किसी भी नेटवर्क से जुड़े रह सकेंगे. साथ ही इन्हें अलमिटेड कॉलिंग के अलावा डेटा की सुविधा भी कंपनी दे रही है.

विज्ञापन

देश की टॉप टेलीकॉम कंपनी Jio-Airtel ने अपने बाढ़ प्रभावित यूजर्स के लिए खास राहत का ऐलान किया है. Jio-Airtel ने अपने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के प्रीपेड, पोस्‍टपेड और ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए रिचार्ज करने की डेट को आगे बढ़ा दिया है. यानी कि इन इलाकों में मौसम की मार झेल रहे यूजर्स का अगर रिचार्ज प्लान खत्म होता है, तो Jio-Airtel उन्हें एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर करेगी. इस एक्सटेंशन पीरियड में यूजर्स को कंपनी फ्री कॉलिंग से लेकर डेटा भी फ्री देगी. इसके अलावा दोनों ही कंपनियां इन क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए काम कर रही है.

Jio यूजर्स को मिलेंगे ये फायदे

रिलायंस जियो ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के यूजर्स के लिए प्रीपेड और JioHome के प्लान की वैलिडि‍टी को 3 दिन आगे बढ़ा दिया है. जिससे वहां के यूजर्स का अगर रिचार्ज प्लान आज खत्म हो रहा है और खराब स्थिति के कारण वे रिचार्ज नहीं कर पा रहे हैं, तो अगले 3 दिनों तक उनका वही पुराना प्लान बिना किसी रुकावट के चलता रहेगा. हालांकि, ये फायदा उन्हीं यूजर्स को मिलेगा जिनका प्लान इसी हफ्ते खत्म हो रहा है. ऐसे में इस एक्सटेंशन पीरियड में प्रीपेड यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा. वहीं, JioHome यूजर्स को भी रिचार्ज खत्म होने के 3 दिनों तक प्लान की सुविधा मिलते रहेगी, जो उन्होंने लिया है. इसके लिए उन्हें कोई भी एक्स्ट्रा पैसा भी नहीं देना होगा. इसके अलावा पोसटपेड यूजर्स को भी एक्स्ट्रा 3 दिनों तक सर्विस मिलते रहेगी.

Airtel यूजर्स को मिलेंगे ये फायदे

वहीं, टेलीकॉम कंपनी एयरटेल भी अपने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के प्रीपेड यूजर्स को तीन दिन का एक्सटेंशन दे रहा है. जिससे यूजर्स रिचार्ज खत्म होने के बाद अगर रिचार्ज नहीं कर पाते हैं, तो भी वे 3 दिन तक किसी भी नेटवर्क से जुड़े रह सकते हैं. ऐसे में इस एक्सटेंशन पीरियड में प्रीपेड यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 1GB डेटा मिलेगा. इसके अलावा इन इलाकों के पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड यूजर्स को भी प्लान खत्म होने पर बिल पेमेंट के लिए 3 दिन का समय मिलेगा. जिससे वे बिना किसी रुकावट के सुविधा का फायदा उठा सकेंगे.

एक्टिव किए गए इन्ट्रा-सर्कल रोमिंग

Business Standard की एक रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार ने सभी टेलीकॉम कंपनियों (Jio, Airtel, Vi और BSNL) को जम्मू-कश्मीर में 2 सितंबर तक इन्ट्रा-सर्कल रोमिंग (ICR) सुविधा एक्टिव करने का निर्देश दिया है. जिससे एक टेलीकॉम ऑपरेटर का सिम इस्तेमाल करने वाले यूजर्स किसी दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर के नेटवर्क के जरिए मोबाइल सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं. किसी को भी मैसेज भेज सकते हैं या इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसे में एयरटेल ने इस सुविधा को एक्टिव कर दिया है.

Jio के सबसे सस्ते प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली डेटा और JioTV का फ्री ऐक्सेस

Airtel के ₹299 प्लान को छोड़िए, ये रिचार्ज हैं और भी सस्ते और फायदे से भरपूर

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola