Airtel के ₹299 प्लान को छोड़िए, ये रिचार्ज हैं और भी सस्ते और फायदे से भरपूर
Published by : Shivani Shah Updated At : 21 Aug 2025 8:57 AM
एयरटेल का सस्ता रिचार्ज प्लान
अगर आप Airtel यूजर हैं और मंथली 299 रुपये वाला रिचार्ज करवाते हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए है. यहां आज हम आपको कुछ ऐसे प्लान्स के बारे में बताएंगे, जो 299 रुपये से सस्ते पड़ेंगे और लंबी वैलीडिटी वाले होंगे. साथ ही आपको डेली डेटा से लेकर और भी कई बेनेफिट्स मिलेंगे.
देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी में से एक Airtel ने अपने यूजर्स को एक बड़ा झटका दे दिया है. 20 अगस्त को कंपनी ने अपने 249 रुपये वाले सस्ते रिचार्ज प्लान को बंद कर दिया है. जिससे अब यूजर्स को 50 रुपये ज्यादा देकर यानी 299 रुपये वाला प्लान लेना पड़ेगा. 299 रुपये में कंपनी 28 दिन की वैलिडिटी देती है. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS के साथ डेली 1GB डेटा यूजर्स को मिलेगा. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे प्लान्स के बारे में बताएंगे, जिससे आपको हर महीने रिचार्ज की झंझट से मुक्ति मिलेगी और तो और महीने के 299 रुपये से भी वह सस्ता पड़ेगा.
Airtel का 28 या 84 दिन कौन सा प्लान होता है बेस्ट?
दरअसल, कई यूजर्स 28 दिन और 84 दिन वाले प्लान में कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर दोनों में से किस प्लान को लेना सही है. आपको बता दें, 28 दिन वाला प्लान कम बजट या नंबर एक्टिव रखने के लिए ठीक हो सकता है. लेकिन 84 दिन वाला प्लान ज्यादा बेस्ट हो सकता है. क्योंकि, इससे न तो आपको एक बार रिचार्ज करने के बाद कम से कम 2 महीने और रिचार्ज नहीं करना पड़ेगा. 84 दिन वाले प्लान में बेनेफिट्स भी मिलते हैं. साथ ही महीने के हिसाब से सस्ते भी होते हैं. यहां हम आपको कुछ ऐसे ही प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं.
Airtel 489 रुपये प्लान | Airtel 489 Rs Plan
- वैलिडिटी: 77 दिन
- डेटा: कुल 6GB
- SMS: 600
- कॉलिंग: सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
- अन्य बेनिफिट्स: फ्री Hellotunes और तीन महीने के लिए फ्री Apollo 24।7 Circle का एक्सेस
एयरटेल का ये प्लान उन यूजर्स के लिए सही है, जिन्हें बस अपने नंबर को एक्टिव रखना है और डेटा की जरूरत नहीं है. ऐसे में वे ये प्लान ले सकते हैं. महीने के 299 रुपये के हिसाब से ये सस्ता भी है.
Airtel 548 रुपये रिचार्ज प्लान | Airtel 548 Rs Plan
- वैलिडिटी: 84 दिन
- डेटा: कुल 7GB
- SMS: 600
- कॉलिंग: सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
- अन्य बेनिफिट्स: फ्री Hellotunes का एक्सेस
Airtel का ये प्लान भी उन यूजर्स के लिए सही है, जिन्हें बस अपने नंबर को एक्टिव रखना है और डेटा की जरूरत नहीं है. 84 दिनों के हिसाब से ये प्लान 299 रुपये वाले प्लान से सस्ता पड़ेगा.
Airtel 859 रुपये रिचार्ज प्लान | Airtel 859 Rs Plan
- वैलिडिटी: 84 दिन
- डेटा: डेली 1.5GB डाटा
- SMS: डेली 100 फ्री SMS
- कॉलिंग: सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
- अन्य बेनिफिट्स: फ्री Hellotunes, RewardsMini और Perplexity Pro AI का सब्सक्रिप्शन
Airtel का ये प्लान उन यूजर्स के लिए सही है, जिन्हें डेटा की जरूरत है. ऐसे में वे ये प्लान ले सकते हैं. 299 रुपये वाले प्लान के हिसाब से 3 महीने तक के लिए ये प्लान सस्ता पड़ेगा. क्योंकि, अगर आप हर महीने 299 रुपये का रिचार्ज करवाते हैं तो आपको 3 महीने 897 रुपये खर्च करने पड़ेंगे. वहीं, Airtel का 859 रुपये वाला रिचार्ज प्लान लेने से आपके 38 रुपये भी बचेंगे और बेनेफिट्स भी मिलेंगे.
Airtel 979 रुपये रिचार्ज प्लान | Airtel 979 Rs Plan
- वैलिडिटी: 84 दिन
- डेटा: डेली 2GB डाटा
- SMS: डेली 100 फ्री SMS
- कॉलिंग: सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग
- अन्य बेनिफिट्स: AirtelXstream, फ्री Hellotunes, RewardsMini और Perplexity Pro AI का सब्सक्रिप्शन
ये प्लान उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है, जिन्हें ज्यादा डेटा चाहिए. हालांकि, 299 रुपये वाले महीने के प्लान के हिसाब से ये प्लान 80 रुपये ज्यादा पड़ेगा. लेकिन इसमें बेनेफिट्स भी ज्यादा मिलेंगे.
Jio की राह पर चला Airtel, बंद कर दिया ₹249 वाला सस्ता प्लान, अब खर्च करने होंगे इतने पैसे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










