जियो का नया दांव, AI वाले प्लान्स 189 से शुरू

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 07 Dec 2025 7:25 PM

विज्ञापन

Jio Recharge Plans 2025: AI + OTT + 5G: जियो के नये पैक में सबकुछ

Jio Recharge Plan: जानिए जियो के ₹189 से ₹1748 तक छह प्रीपेड पैक्स के बारे में, जिनमें 5G, AI और OTT फायदे मिलते हैं

विज्ञापन

Jio Recharge Plan: भारत की टेलीकॉम दुनिया में जियो ने एक बार फिर बड़ा दांव खेला है. नवंबर 2025 में कंपनी ने छह किफायती प्रीपेड पैक पेश किये हैं, जिनकी कीमतें ₹189 से शुरू होकर ₹1748 तक जाती हैं. खास बात यह है कि ये प्लान सिर्फ कॉल और डेटा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनमें JioTV, Jio AI Cloud और चुनिंदा पैक्स पर Google Gemini Pro जैसी हाई-टेक सुविधाएं भी शामिल हैं.

₹189 से शुरू, हर जेब के लिए विकल्प

जियो का सबसे बेसिक ₹189 पैक 28 दिन की वैधता के साथ आता है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS और 2GB डेटा मिलता है. डेटा खत्म होने पर स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है. मनोरंजन और क्लाउड स्टोरेज के लिए JioTV और Jio AI Cloud भी इसमें मुफ्त दिए गए हैं.

लंबी वैलिडिटी वाले पैक

जिन्हें लंबे समय तक झंझट-मुक्त कनेक्टिविटी चाहिए, उनके लिए ₹799 का 84 दिन वाला पैक और ₹1748 का 336 दिन वाला पैक मौजूद है. दोनों में अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS के साथ JioTV और Jio AI Cloud की सुविधा दी गई है. खासकर ₹1748 वाला पैक लंबे समय के लिए सबसे किफायती साबित होता है.

फ्रीडम प्लान में Google Gemini का बोनस

₹355 का फ्रीडम प्लान 30 दिन की वैधता के साथ 25GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग देता है. इसके साथ JioHome का ट्रायल, Hotstar सब्सक्रिप्शन और 50GB क्लाउड स्टोरेज भी मिलता है. सबसे बड़ा आकर्षण है Google Gemini Pro का 18 महीने का फ्री ऐक्सेस, जो खास तौर पर 18 से 25 साल के यूजर्स को दिया जा रहा है.

वॉइस-ओनली और शॉर्ट-टर्म पैक

जिन्हें सिर्फ कॉलिंग चाहिए, उनके लिए ₹448 और ₹1748 के वॉइस-ओनली पैक मौजूद हैं. वहीं, कम अवधि वाले यूजर्स के लिए ₹198 का 14 दिन वाला पैक है, जिसमें रोजाना 2GB डेटा और 5G अनलिमिटेड का फायदा मिलता है.

ग्रामीण कनेक्टिविटी में BSNL के साथ हाथ

जियो ने BSNL के साथ मिलकर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में ICR पैक लॉन्च किये हैं. इससे उन इलाकों में भी नेटवर्क मिलेगा, जहां जियो की कवरेज कमजोर है. यह साझेदारी ग्रामीण भारत में डिजिटल पहुंच को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है.

100 रुपये में हॉटस्टार और 5GB डेटा, जियो का बेस्ट पैक

Jio vs Vi Rs 189 Plan: एक ही दाम में किसका प्लान है ज्यादा फायदेमंद? देखें डिटेल कंपैरिजन

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola