Jio vs Vi Rs 189 Plan: एक ही दाम में किसका प्लान है ज्यादा फायदेमंद? देखें डिटेल कंपैरिजन
Jio vs Vi Rs 189 Plan
Jio vs Vi Rs 189 Plan: रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक हैं. दोनों ही अपने यूजर्स को ₹189 वाला प्लान ऑफर करती हैं. अब सवाल यह है की कौन अपने यूजर्स को ज्यादा फायदा दे रही है. आइए जानते हैं.
Jio vs Vi Rs 189 Plan: रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया (Vi) भारत में दो प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर हैं. दोनों की पोजीशन की बात करें तो जियो पहले स्थान पर जबकि वोडाफोन आइडिया तीसरे स्थान पर है. दोनों ही कंपनियां अपने यूजर्स के लिए ढेरों रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती हैं. कमाल की बात यह है कि दोनों कंपनियों के पास अपने-अपने यूजर्स को देने के लिए 189 रुपये का प्लान है.
लेकिन सवाल यह है कि असल में किसका ऑफर बेहतर है? क्या जियो, जिसे हमेशा से बजट-फ्रेंडली माना जाता है, बेहतर ऑप्शन है? या फिर Vodafone Idea, जो नेटवर्क और रेवेन्यू दोनों में अपने बाकी कंपनियों को टक्कर देने की कोशिश कर रही है? आइए, इस सवाल का जवाब समझने के लिए दोनों कंपनियों के प्लान के फायदे थोड़ा करीब से देखते हैं.
Jio का 189 रुपये वाला प्लान
रिलायंस जियो 189 रुपये के प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 2GB डेटा और टोटल 300 SMS ऑफर करती है. FUP (फेयर यूसेज पॉलिसी) डेटा खत्म होने के बाद डेटा स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है. इस प्लान के साथ दो एक्स्ट्रा फायदे मिलते हैं. पहला JioTV और दूसरा JioAICloud. इस प्लान की एक्टिव सर्विस वैलिडिटी 28 दिनों की है.
वोडाफोन आइडिया (Vi) का 189 रुपये वाला प्लान
वोडाफोन आइडिया के 189 रुपये वाले प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 1GB डेटा, 300 SMS और 26 दिनों की सर्विस वैलिडिटी शामिल है. Vi के 189 रुपये वाले प्लान के साथ आपको कोई भी एक्स्ट्रा बेनिफिट्स नहीं मिलते हैं.
Jio vs Vi Rs 189 Plan: कौन सा प्लान बेहतर है?
अब सवाल आता है आखिर कौन सा प्लान वाकई में बेहतर है. सबसे पहले बात करें वोडाफोन आइडिया कि जियो के मुकाबले ये प्लान उतना अच्छा नहीं है. जियो के प्लान में आपको ज्यादा वैलिडिटी (2 दिन ज्यादा) मिलती है, और साथ ही ज्यादा डेटा का भी फायदा मिलता है. जियो के साथ यूजर्स को 2GB डेटा मिलता है, जबकि Vi सिर्फ 1GB डेटा की ऑफर कर रहा है. इतना ही नहीं, बात करें एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की तो जियो के साथ आपको JioTV और JioAICloud जैसे एक्स्ट्रा लाभ भी मिलते हैं.

यह भी पढ़ें: Airtel सस्ते में दे रहा रोजाना 3GB डेटा, साथ में Amazon Prime और Sony Liv का मजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










