Jio 5G Vs Airtel: महाकुंभ में जियो की 5G स्पीड एयरटेल से बेहतर, Ookla Report ने कर दिया साफ
Airtel और Jio ने अपने सस्ते डेटा प्लान्स को बंद कर दिया है.
Jio 5G Vs Airtel: महाकुंभ 2025 में जियो की 5G स्पीड एयरटेल से बेहतर रही. ऊकला रिपोर्ट के अनुसार, जियो की औसत स्पीड 201.87 एमबीपीएस थी, जबकि एयरटेल की 165.23 एमबीपीएस.
Jio 5G Vs Airtel Speed: महाकुंभ मेले में रिलायंस जियो ने अपने तेज 5G नेटवर्क के साथ भारती एयरटेल को पीछे छोड़ दिया. ऊकला (Ookla) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 201.87 एमबीपीएस रही, जबकि एयरटेल की स्पीड 165.23 एमबीपीएस मापी गई. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि महाकुंभ में जियो की 5G उपलब्धता एयरटेल से लगभग दोगुनी थी.
जियो की 5G स्पीड और कवरेज में बढ़त
ऊकला की रिपोर्ट के अनुसार, महाकुंभ में जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 201.87 एमबीपीएस रही, जबकि एयरटेल की स्पीड 165.23 एमबीपीएस दर्ज की गई. इस तरह जियो की स्पीड एयरटेल से लगभग 36 एमबीपीएस अधिक रही.
5G नेटवर्क की उपलब्धता में भी जियो ने एयरटेल को पीछे छोड़ दिया. मेला ग्राउंड में जियो की 5G उपलब्धता 89.9% रही, जबकि एयरटेल की केवल 42.4%. इसका मतलब है कि जियो के यूजर्स को महाकुंभ में बेहतर कवरेज और तेज कनेक्टिविटी मिली.
यह भी पढ़ें: Jio vs Airtel vs Vi: कौन सी कंपनी दे रही है सबसे सस्ता फ्री JioHotstar प्लान, यहां देखें पूरी लिस्ट
यह भी पढ़ें: Airtel यूजर्स की मौज! किफायती दाम पर पेश किए 90 दिनों वाला प्लान, जानें कीमत और बेनिफिट्स
भीड़ के बावजूद स्थिर रहा 5G प्रदर्शन
महाकुंभ के दौरान भारी भीड़ के बावजूद 5G नेटवर्क ने 4G की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया
जनवरी की शुरुआत में 5G डाउनलोड स्पीड 259.67 एमबीपीएस तक पहुंच गई थी
26 जनवरी को यह गिरकर 151.09 एमबीपीएस तक आ गई
मेला खत्म होने तक स्पीड फिर से बढ़कर 206.82 एमबीपीएस हो गई
रिपोर्ट में बताया गया कि इस दौरान ब्राउजिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और अन्य ऑनलाइन सेवाओं में कोई विशेष देरी नहीं हुई.
भारत में 5G की प्रतिस्पर्धा
भारत में फिलहाल केवल रिलायंस जियो और भारती एयरटेल ही 5G सेवाएं दे रहे हैं. महाकुंभ में जियो ने अपने व्यापक कवरेज और तेज गति के साथ एयरटेल को कड़ी टक्कर दी.
ऊकला की रिपोर्ट इस बात की पुष्टि करती है कि 5G नेटवर्क की स्थिरता और गति के मामले में जियो फिलहाल एयरटेल से आगे है.
यह भी पढ़ें: Airtel का नया प्लान, अब बेकार नहीं जाएगा आपका डेली डेटा, वीकेंड पर करें इस्तेमाल
यह भी पढ़ें: Jio Airtel Vi के इन 6 रिचार्ज प्लान्स में इकट्ठे मिलेगा 50GB, अब डेटा की टेंशन ओवर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










