Jio vs Airtel vs Vi: कौन सी कंपनी दे रही है सबसे सस्ता फ्री JioHotstar प्लान, यहां देखें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
Jio vs Airtel vs Vi

Jio vs Airtel vs Vi

जियो, एयरटेल और वीआई सहित प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर अपने प्रीपेड प्लानों में फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन की सुविधा दे रहे हैं.

विज्ञापन

JioCinema और Disney+ Hotstar के हाल ही में हुए विलय के बाद नया प्लेटफॉर्म JioHotstar लॉन्च किया गया है. मौजूदा ग्राहकों को इस नए प्लेटफॉर्म पर ट्रांसफर कर दिया गया है, जबकि नए यूजर्स के लिए JioHotstar के डेडिकेटेड सब्सक्रिप्शन प्लान्स भी उपलब्ध कराए गए हैं. हालांकि, अगर आप अतिरिक्त खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो Jio, Airtel और Vodafone Idea जैसी टेलीकॉम कंपनियों ने कुछ स्पेशल प्रीपेड मोबाइल प्लान्स पेश किए हैं, जिनमें JioHotstar का मुफ्त एक्सेस दिया जा रहा है. आइए विस्तार से जानते हैं कि ये टेलीकॉम ऑपरेटर्स कौन-कौन से फ्री JioHotstar प्लान्स ऑफर कर रहे हैं और किनकी प्लान्स सबसे ज्यादा किफायती है.

Jio का फ्री JioHotstar प्लान 

पहला प्लान केवल डेटा पैक है किसकी कीमत ₹195 है, जो 90 दिनों की JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन के साथ 15GB हाई-स्पीड डेटा प्रदान करता है.

वहीं, जो यूजर्स एक पूरा प्रीपेड प्लान चाहते हैं, उनके लिए Jio ₹949 का प्रीपेड प्लान पेश कर रहा है, जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, 2GB डेली डेटा, 100 SMS प्रति दिन और 84 दिनों की JioHotstar सब्सक्रिप्शन शामिल है.

Airtel का फ्री JioHotstar प्लान

पहला प्लान जो एयरटेल ने पेश किया है, वह ₹398 का है, जिसमें 1 महीने की JioHotstar सब्सक्रिप्शन, 2GB प्रति दिन 4G डेटा, अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं. यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है.

दूसरा प्लान उन यूजर्स के लिए लाभकारी है जो लंबी सब्सक्रिप्शन वैलिडिटी की तलाश में हैं. एयरटेल का ₹1,029 वाला प्लान 3 महीने की JioHotstar सब्सक्रिप्शन के साथ आता है. इसमें 2GB डेली 4G डेटा, अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और 100 SMS प्रति दिन 84 दिनों के लिए दिए जाते हैं.

तीसरा प्लान एयरटेल का प्रीमियम प्लान है जिसकी कीमत ₹3,999 है, जिसमें एक साल की JioHotstar सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और 100 SMS प्रति दिन शामिल हैं. यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो JioHotstar के प्रीमियम कंटेंट और लाइव स्पोर्ट्स चाहते है.

Vodafone Idea (Vi) का फ्री JioHotstar प्लान

पहला प्लान जो वोडाफोन आइडिया ने पेश किया है, वह ₹151 का है, जिसमें 4GB डेटा और तीन महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन शामिल है.

दूसरा प्लान वहीं, ₹169 का है जो 8GB डेटा के साथ उपलब्ध है और इसकी वैलिडिटी भी तीन महीने तक की रहेगी.

तीसरा प्लान यूजर्स को अधिक फायदे देने के लिए, वोडाफोन-आइडिया का ₹469 वाला प्लान 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल्स, 2.5GB डेली डेटा और 100 SMS प्रतिदिन प्रदान करता है.

वहीं, Vi की तरफ से आने वाला चौथा प्लान भी है जिसकी कीमत ₹994 है, जिसमें 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS प्रतिदिन, और 84 दिनों का JioHotstar सब्सक्रिप्शन शामिल है.

यह भी पढ़े: Jio के ये 3 किफायती प्लान खत्म कर देंगे बार-बार रिचार्ज का झमेला

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola