Airtel यूजर्स की मौज! किफायती दाम पर पेश किए 90 दिनों वाला प्लान, जानें कीमत और बेनिफिट्स

Published by : Ankit Anand Updated At : 28 Feb 2025 11:28 AM

विज्ञापन

Airtel

अगर महंगे रिचार्ज प्लान से आप भी परेशान हो गए हैं, तो आपके लिए Airtel लेकर आया है एक शानदार रिचार्ज विकल्प, जिसमें आपको मात्र किफायती कीमत पर पूरे 90 दिनों की वैधता मिलेगी.

विज्ञापन

Airtel New Recharge Plan: एयरटेल अपने यूजर्स के लिए कई आकर्षक प्लान्स पेश करता है, जो बजट फ्रेंडली ग्राहकों से लेकर अधिक खर्च करने वालों तक सभी के लिए उपयुक्त हैं. कंपनी कम अवधि से लेकर लंबी वैधता वाले प्लान्स तक कई विकल्प देती है. बार-बार रिचार्ज की झंझट से बचाने के लिए एयरटेल ने एक सस्ता और किफायती प्लान लॉन्च किया है, जो इसकी मौजूदा प्लान लिस्ट में खास जगह बना सकता है. कंपनी ने एक नया 90 दिनों वाला प्लान पेश किया है, जो यूजर्स के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है. तो आइये इस नए प्लान पर नजर डालते हैं और जानते हैं इसमें क्या बेनिफिट्स मिलते हैं.

Airtel का 90 दिनों वाला प्लान 

Airtel का यह प्लान सिर्फ ₹929 के रिचार्ज में यूजर्स को पूरे 90 दिनों तक लोकल और STD नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देता है, जिससे वे बिना किसी रोक-टोक के बात कर सकेंगे. इसके अलावा, इस प्लान में हर दिन 100 फ्री SMS भी दिए जा रहे हैं, जो लोकल और STD नंबरों पर भेजे जा सकते हैं. अगर डेटा की बात करें तो यह प्लान कुल 135GB डेटा ऑफर करता है, यानी रोजाना 1.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा. डेली लिमिट खत्म होने के बाद भी यूजर्स कम स्पीड पर ब्राउजिंग जारी रख सकते हैं. खास बात यह है कि Airtel इस प्लान के साथ 5G नेटवर्क पर अनलिमिटेड डेटा भी फ्री में दे रहा है.

एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को अन्य बेनिफिट्स मिलते हैं. इस प्लान के तहत यूजर्स को Airtel Xstream Play के जरिए फ्री में टीवी शो, फिल्में और लाइव चैनल देखने का मौका मिलेगा. इसके साथ ही, उन्हें फ्री हैलो ट्यून्स की सुविधा भी दी जा रही है.

Airtel का ₹979 वाला प्लान

एयरटेल का ₹979 वाला प्लान ऊपर दिए गए प्लान से थोड़ा महंगा जरूर है, लेकिन इसमें कुछ अतिरिक्त फायदे भी मिलते हैं. इस प्लान में यूजर्स को 84 दिनों के लिए हर दिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा दी जाती है. खास बात यह है कि 5G उपलब्ध होने पर अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा. इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत Airtel Xstream Play सब्सक्रिप्शन है, जिसके जरिए यूजर्स को SonyLIV और Lionsgate Play समेत 22+ ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है.

यह भी पढ़े: Mukesh Ambani दे रहे सिर्फ 699 रुपये में ये फोन, ऐसी डील फिर नहीं मिलेगी

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola