₹200 से कम में 10 OTT प्लैटफॉर्म्स का ऐक्सेस! Jio का धमाकेदार प्लान हुआ वायरल
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 02 Nov 2025 5:23 PM
Jio का खास ऑफर: सिर्फ ₹175 में 10 OTT प्लैटफॉर्म्स तक पहुंच
Jio 175 Plan OTT Offer: Jio सिर्फ ₹175 में ऐसा प्लान दे रहा है, जिसमें यूजर्स को 10 OTT प्लैटफॉर्म का ऐक्सेस, 10GB डेटा और 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इसमें कॉलिंग-SMS बेनिफिट्स नहीं दिये जाते. इसे केवल डेटा ऐड-ऑन की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है.
Jio 175 Plan OTT Offer: आजकल OTT प्लैटफॉर्म्स पर कंटेंट देखना लोगों का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट बन चुका है. लोग फिल्मों, वेब सीरीज और लाइव शो देखने के लिए अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लेते हैं और कई बार कई OTT को एक साथ लेना खर्चीला भी पड़ जाता है. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए जियो ने एक जबरदस्त प्लान मार्केट में रखा हुआ है, जिसकी कीमत सिर्फ ₹175 है. इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को 10 OTT प्लैटफॉर्म का कंटेंट देखने का ऐक्सेस मिलता है.
Jio 175 Plan OTT Offer: प्लान में क्या मिलेगा?
₹175 के इस एंटरटेनमेंट प्लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस पूरे समय के लिए यूजर को 10GB डेटा भी दिया जाता है. इन OTT प्लैटफॉर्म्स में Sony LIV, Discovery+, Lionsgate Play समेत कई अन्य OTT ऐप्स शामिल हैं. इन सबका कंटेंट आप सीधे अपने मोबाइल या टैबलेट में JioTV Mobile ऐप के जरिये देख पाएंगे. ध्यान रहे, आपको इन OTT का अलग से premium subscription नहीं मिलेगा. ये ऐक्सेस सिर्फ JioTV Mobile app के अंदर मिलेगा.
टीवी पर क्यों नहीं चलेगा? (Jio 175 Plan OTT Offer)
इस प्लान से जो OTTऐक्सेस मिलता है, वह सिर्फ JioTV Mobile app के जरिये खुलेगा. मतलब, टीवी पर directly इन apps को आप इस प्लान से यूज नहीं कर पाएंगे. यह strictly mobile + tablet users के लिए ही designed प्लान है.
Calling और SMS नहीं (Jio 175 Plan OTT Offer)
एक जरूरी बात और, इस प्लान में आपको कॉलिंग और SMS benefits नहीं मिलते. तो यह एक primary recharge नहीं, बल्कि add-on / entertainment top-up की तरह काम करेगा. यानी अगर यूजर OTT देखना चाहता है और साथ में कुछ डेटा extra चाहिए, तो यह प्लान एक शानदार option बन जाता है.
Jio 175 Plan OTT Offer: वैल्यू फॉर मनी प्लान
जो यूजर्स कम पैसे में कई OTT देखना चाहते हैं, उनके लिए यह प्लान value-for-money है. ₹200 से कम में 10 OTT + 10GB डेटा + 28 दिन वैलिडिटी, इस प्राइस पॉइंट पर फिलहाल मार्केट में इतना वैल्यू पैक मिलना रेयर है.
200 रुपये से कम में Jio दे रहा 28 दिन की वैलिडिटी, साथ में फ्री कॉलिंग और 2GB डेटा भी
Jio का 51 रुपये वाला प्लान बना सुपरहिट, बिना महंगा रिचार्ज किये चलाएं 5G
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










