200 रुपये से कम में Jio दे रहा 28 दिन की वैलिडिटी, साथ में फ्री कॉलिंग और 2GB डेटा भी
Published by : Shivani Shah Updated At : 02 Nov 2025 8:03 AM
जियो रिचार्ज प्लान
Jio Cheapest Recharge Plan: देश की प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Jio के पोर्टफोलियो में कई सारे प्लान्स लिस्टेड है. जिसमें मंथली से लेकर अनलिमिटेड डेटा वाले प्लान्स शामिल हैं. लेकिन कई यूजर्स ऐसे हैं, जिन्हें जियो के 189 रुपये वाले प्लान के बारे में नहीं पता. जिसमें कंपनी 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेटा जैसे बेनिफिट्स ऑफर कर रही है.
Jio Cheapest Recharge Plan: अगर आप Jio यूजर हैं और सस्ते में अपना नंबर एक्टिव रखने के लिए कोई प्लान ढूंढ रहे हैं, तो फिर आपकी खोज खत्म हुई. क्योंकि, आज हम आपको जियो के एक ऐसे सस्ते प्लान के बारे में बताएंगे, जिससे आपका नंबर 200 रुपये से कम में महीने भर एक्टिव रहेगा. दरअसल, देश की प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Jio अपने करोड़ों यूजर्स को कई सारे प्लान्स ऑफर करती है. जिसमें मंथली से लेकर एनुअल प्लान्स शामिल हैं, जिससे यूजर्स अपने जरूरत के हिसाब से रिचार्ज कर सकें. ऐसे में इन्हीं प्लान्स में से एक है जियो का 189 रुपये का प्लान. इस प्लान के बारे में बहुत कम ही यूजर्स जानते हैं. क्योंकि, जियो का ये प्लान किसी UPI प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध नहीं है. ऐसे में आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में और जानिए कहां से कर सकते हैं इस प्लान को रिचार्ज.
क्या है Jio का 189 रुपये वाला प्लान?
Jio के पोर्टफोलियो पर 189 रुपये का प्लान लिस्टेड है. जिसमें कंपनी यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है. इस प्लान में यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ 28 दिनों के लिए 300 फ्री SMS का फायदा मिलेगा. वहीं, डेटा कि बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को ज्यादा डेटा का फायदा नहीं मिलेगा. कंपनी 189 रुपये वाले इस प्लान में सिर्फ 2GB डेटा दे रही है. इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को JioTV और 50GB JioAICloud का फ्री एक्सेस मिलेगा.
कहां से कर सकते हैं रिचार्ज?
Jio का ये रिचार्ज किसी भी UPI प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है. लेकिन इस प्लान को आप जियो के MyJio ऐप के जरिए रिचार्ज कर सकते हैं.
MyJio से कैसे करें रिचार्ज?
इसके लिए आपको बस MyJio ऐप डाउनलोड करना होगा. डाउनलोड होने के बाद आप अपने जियो नंबर से लॉगिन करें. लॉगिन करते ही आपको होमपेज के नीचे कई सारे ऑप्शन दिखेंगे. जिसमें से आपको रिचार्ज के ऑप्शन पर क्लिक करना है. क्लिक करते ही जियो के रिचार्ज प्लान्स की लिस्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी. यहां सर्च ऑप्शन में आपको 189 रुपये वाला प्लान सर्च करना है. सर्च करते ही आपके सामने 189 रुपये प्लान को रिचार्ज करने का ऑप्शन आ जाएगा.
किसके लिए बेस्ट है ये प्लान?
Jio का ये 189 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है, जिन्हें अपना नंबर बस एक्टिव रखना है. इसके अलावा जिन्हें सिर्फ कॉलिंग के लिए रिचार्ज प्लान चाहिए, वे भी इस प्लान को ले सकते हैं.
200 से कम कीमत में Jio दे रहा अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, रोज पाएं 2GB डेटा और कॉलिंग
Jio का 51 रुपये वाला प्लान बना सुपरहिट, बिना महंगा रिचार्ज किये चलाएं 5G
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










