Jio का यह 84 दिनों वाला प्लान है काफी खास, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा लबालब डेटा भी
Published by : Ankit Anand Updated At : 25 Aug 2025 11:50 AM
Jio का 84 दिन वाला सस्ता प्लान में मिलेगा डेली 3GB डेटा, फ्री JioHotstar और अनलिमिटेड कॉलिंग
Jio का 1199 रुपये वाला प्लान उन लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन है जिन्हें ज्यादा डेटा चाहिए होता है. इसमें पूरे 84 दिन तक डेली 3GB डेटा मिलेगा. साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और 90 दिन के लिए फ्री JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.
Jio 1199 Plan: अगर आप भी जियो का सिम यूज करते हैं और ऐसा रिचार्ज की तलाश में हैं जिसमें भरपूर डेटा मिले, तो जियो का ₹1199 वाला प्लान आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. इस पैक की वैलिडिटी 84 दिन है और इसमें न तो कॉल्स की टेंशन है और न ही डेटा की कमी होगी.
इसके साथ ही इसमें फ्री SMS भी मिलते हैं और खास बात ये है कि इसमें फ्री OTT सब्सक्रिप्शन भी शामिल है. इतना ही नहीं, यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी दिया जा रहा है. कुल मिलाकर ये प्लान उन लोगों के लिए बढ़िया है जिन्हें लंबे टाइम तक बिन झंझट के सब कुछ चाहिए. आइए डिटेल में जानते हैं इस प्लान के बारे में…
Jio का ₹1199 वाला प्लान
जियो का ₹1199 वाला प्लान उनलोगों के लिए बढ़िया है जिन्हें काफी डेटा की जरूरत होती है. इसमें आपको डेली 3GB डेटा मिलता है, यानी पूरे 84 दिनों (लगभग 3 महीने) में कुल 252GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिलती है. इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा यह भी है कि आपको हर महीने रिचार्ज कराने की टेंशन से राहत मिलती है.
इस प्लान में और भी फायदे हैं जैसे 90 दिनों के लिए फ्री JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन और 50GB जियो AI क्लाउड स्टोरेज. सबसे बढ़िया बात यह है कि अगर आपके एरिया में जियो की 5G सर्विस मौजूद है, तो आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. मतलब, इंटरनेट इस्तेमाल करने की कोई लिमिट नहीं रहेगी.
Jio का एक महीने वाला प्लान भी है धांसू
अगर आप कम पैसों में ज्यादा डेटा चाहते हैं तो जियो का ₹449 वाला प्लान आपके लिए बेस्ट रहेगा. इसमें आपको हर दिन 3GB डेटा मिलता है और साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी है. हां, इसकी वैलिडिटी सिर्फ 28 दिन की है. इसके अलावा इसमें आपको 90 दिन का JioHotstar सब्सक्रिप्शन और ₹1199 वाले प्लान जैसे कई और फायदे भी मिल जाते हैं.
यह भी पढ़ें: Vi का धमाकेदार ऑफर: सिर्फ ₹1 में पाएं ₹4999 वाला रिचार्ज प्लान!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










