भारत में लॉन्च हुआ itel A95 5G, 10 हजार के अंदर मिलेगा 50MP और AI Assistant जैसे धांसू फीचर्स
Published by : Ankit Anand Updated At : 20 Apr 2025 4:03 PM
itel A95 5G
itel A95 5G लॉन्च कर दिया गया है. यह स्मार्टफोन 6.67 इंच के HD+ IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है. परफॉर्मेंस के लिहाज से यह डिवाइस MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट से लैस है.
itel ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन itel A95 5G लॉन्च कर दिया है. यह डिवाइस आधुनिक फीचर्स से लैस है, जिसमें Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम और बिल्ट-इन AI टूल्स शामिल हैं. यह स्मार्टफोन बजट में एक बेहतरीन विकल्प के रूप में उभरकर सामने आया है, खासतौर पर उन यूजर्स के लिए जो कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस की तलाश में हैं. आइए जानते हैं इस बजट फोन में क्या फीचर्स देखने को मिलते हैं और जानते है इसकी कीमत.
itel A95 5G के फिचर्स
यह स्मार्टफोन 6.67 इंच के HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है, साथ ही इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है. डिवाइस ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 6nm प्रोसेसर से लैस है, जो तेज और एफिशिएंट परफॉर्मेंस देता है. डुअल सिम वाला यह फोन Android 14 पर आधारित itel OS 14 पर चलता है. itel A95 5G दो रैम वेरिएंट्स में उपलब्ध है — 6GB (जिसे 12GB तक बढ़ाया जा सकता है) और 4GB (जिसे 8GB तक एक्सपैंड किया जा सकता है).
यह भी पढ़े: Samsung ने लॉन्च किया Galaxy M56 5G, जानिए क्यों है ये मिड-रेंज में गेम चेंजर
फोटोग्राफी के लिहाज से फोन में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है, AI लेंस और डुअल LED फ्लैश के साथ आता है. वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. डिवाइस में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. स्मार्टफोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, जो धूल और पानी की छींटों से सुरक्षा प्रदान करता है.
खास बात यह है कि यह डिवाइस इनबिल्ट Ask AI टूल के साथ आता है, जो ग्रामर चेक, टेक्स्ट जनरेशन और कंटेंट डिस्कवरी जैसे एडवांस फीचर्स प्रदान करता है. यह फीचर्स आमतौर पर बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में नहीं मिलते, जिससे यह फोन अपनी श्रेणी में सबसे स्मार्ट डिवाइसेज में से एक बन जाता है.
itel A95 5G की कीमत
itel A95 5G भारत में केवल ₹9,599 से शुरू होगा. यह कीमत 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है, जबकि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹9,999 होगी. यह स्मार्टफोन तीन रंगों ब्लैक, गोल्ड और मिंट ब्लू में उपलब्ध होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










