मिस नहीं करना चाहते कोहली के छक्के! तो फटाफट कर लें ये जुगाड, फ्री में मिलेगा Jio Hotstar

Published by : Shivani Shah Updated At : 03 Jun 2025 2:46 PM

विज्ञापन

IPL 2025 Final RCB Vs PBKS On JioHotstar

IPL Final Match RCB vs PBKS: आज अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL का फाइनल मैच होने वाला है. आज का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे रिचार्ज प्लान्स बताएंगे जिसमें आपको Hotstar फ्री में मिल जाएगा.

विज्ञापन

IPL Final Match RCB vs PBKS: आज IPL का फाइनल मैच है. ऐसे में आज हर क्रिकेट लवर्स की निगाहें सिर्फ मैच पर ही टिकने वाली है. क्योंकि, आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा. आज के इस फाइनल मैच को देखने के लिए कई लोग स्टेडियम जाएंगे तो वहीं कई लोग Jio Hotstar पर इसे लाइव देखेंगे. ऐसे में अगर आप भी आज के इस फाइनल मैच को देखना चाहते हैं, लेकिन आपके पास Jio Hotstar का सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो कोई बात नहीं. हम आज आपको ऐसे रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताएंगे, जिसे लेने के बाद आप आराम से आज का मैच देख सकेंगे.

Jio का 100 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए 100 रुपये वाला एक प्लान ऑफर कर रहा है. हालांकि, ये प्लान सिर्फ डेटा पैक है. लेकिन इस प्लान में कंपनी अपने यूजर्स को फ्री में Jio Hotstar का बेनिफिट दे रही है. यानी कि आपके नंबर पर पहले से एक रिचार्ज प्लान एक्टिव होना चाहिए उसके बाद आप इस 100 रुपये वाले प्लान को लेकर फ्री में Jio Hotstar देख सकते हैं. साथ ही इस प्लान में आपको 90 दिनों के लिए 5GB डेटा भी मिलेगा. यानी कि आप आराम से बिना डेटा के खत्म होने की टेंशन लिए मैच देख सकते हैं.

Airtel का 100 रुपये वाला प्लान

जियो की तरह Airtel भी 100 रुपये का प्लान यूजर्स को ऑफर कर रहा है. ऐसे में अगर आप एयरटेल यूजर हैं तो आप 100 रुपये में आराम से मैच का मजा ले सकते हैं. जियो की तरह एयरटेल का ये प्लान भी डेटा प्लान है. जिसमें 30 दिनों के लिए आपको एयरटेल 5GB डेटा के साथ फ्री में Hotstar का एक्सेस देगा.

Vi का 101 रुपये वाला प्लान

Vodafone-idea भी अपने यूजर्स को 101 रुपये का डेटा पैक प्लान ऑफर कर रहा है. जिसमें 30 दिनों के लिए 5GB डेटा के साथ Hotstar का फ्री एक्सेस मिल रहा है. ऐसे में आप चाहे तो बस 100 रुपये में डेटा के साथ मैच का फायदा उठा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: IPL फाइनल देखने का हो गया जुगाड़, Jio, Airtel, Vi के इन प्लान्स में मिलेगा फ्री JioHotstar, कीमत ₹200 से भी कम

यह भी पढ़ें: 100 रुपये में जियो दे रहा 299 रुपये वाले रीचार्ज प्लान के फायदे

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola